पाल सरैनी पुल निर्माण में देरी, जताई नाराजगी

। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सड़क पुल के निर्माण में किसी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार शील अधिशाषी अभियंता अभिनेष कुमार अधिशाषी अभियंता वीके राय सहायक अभियंता वीपी यादव अवर अभियंता आरके द्विवेदी अवर अभियंता आरसी पस्तोर सहायक अभियंता अशोक कुमार सहायक अभियंता एसपी वर्मा सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:07 AM (IST)
पाल सरैनी पुल निर्माण में देरी, जताई नाराजगी
पाल सरैनी पुल निर्माण में देरी, जताई नाराजगी

जागरण संवाददाता, उरई : लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। यमुना नदी पर बन रहे पाल सरैनी पुल में देरी पर कड़ी नाराजगी प्रकट की। कहा, इस तरह से कार्य किया गया तो जनता को लाभ मिल चुका। कुछ सड़कों की निर्माण रफ्तार सुस्त पाई गई। इस पर खेद प्रकट करते हुए कहा, सड़कें महत्वपूर्ण कड़ी हैं फिर भी इसमें देरी करना कहीं से भी ठीक प्रतीत नहीं होता है। जितनी जल्दी हो सके कार्य पूर्ण करके अवगत कराएं।

शुक्रवार को लोक निर्माण राज्य मंत्री ने कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। इसमें कहा, लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं की क्लास इस बात पर ली कि रिकॉर्ड में यह नहीं दर्शाया गया था कि कौन सी सड़क किस योजना से बन रही है। कहा, रिकॉर्ड बिल्कुल अपडेट होने चाहिए। कितनी सड़कें पूर्ण हो चुकी हैं और कितने पर काम चल रहा है इसकी जानकारी मांगे जाने पर बताया गया कि कुछ सड़कें ही ऐसी हैं जिन पर काम हो रहा है। अन्य सड़कों पर काम पूरा हो चुका है। तीन सड़कों पर पेंटिग का कार्य बाकी है। जालौन से औरैया फोरलेन की जानकारी मांगे जाने पर खंड तीन के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि पैसा मिल रहा है और कार्य भी तेजी से हो रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि जो समय सीमा कार्य खत्म किए जाने की दी गई है उतने समय में कार्य पूरा होना चाहिए। पाल सरैनी के पुल की बावत जानकारी मांगे जाने पर बताया गया कि वर्ष 2009 में कार्य शुरू हुआ था। इस पर उन्होंने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि दस वर्ष में पुल न बन पाना बेहद शर्म की बात है। जहां दिक्कत आ रही है बताएं ताकि पुल का निर्माण जल्दी हो सके। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि सड़क पुल के निर्माण में किसी तरह की शिथिलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता अनिल कुमार शील, अधिशाषी अभियंता अभिनेष कुमार, अधिशाषी अभियंता वीके राय, सहायक अभियंता वीपी यादव, अवर अभियंता आरके द्विवेदी, अवर अभियंता आरसी पस्तोर, सहायक अभियंता अशोक कुमार, सहायक अभियंता एसपी वर्मा सहित पूरा स्टाफ उपस्थित रहा।

chat bot
आपका साथी