मां मैं खड़ा द्वारे पे, पल-पल करूं मैं विनती तेरी..

फोटो संख्या 13 और 14 - देवी कात्यायनी का पूजन कर भक्तों ने लगाए जयकारे जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 11:05 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 11:05 PM (IST)
मां मैं खड़ा द्वारे पे, पल-पल करूं मैं विनती तेरी..
मां मैं खड़ा द्वारे पे, पल-पल करूं मैं विनती तेरी..

फोटो संख्या : 13 और 14

- देवी कात्यायनी का पूजन कर भक्तों ने लगाए जयकारे

जागरण संवाददाता, उरई : नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने देवी कात्यायनी की पूजा कर उनसे मनवांछित फल मां सुख समृद्धि की प्रार्थना की। देवी दरबार में मत्था टेककर पुष्प, सुगंधित द्रव्य व अन्य पूजन सामग्री चरणों में अर्पित की। जयकारों से वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा था। हर मंदिर में भक्त दर्शनों के लिए पहुंच रहे थे। देर तक पूजा पाठ का क्रम चलता रहा। कई मंदिरों में लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन, कर्ण छेदन व अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।

सोमवार की सुबह से ही देवी का पूजन करने के लिए भक्त टोलियों के रूप मंदिर की तरफ जा रहे थे। तमाम भक्त देवी के गीत गा रहे थे तो बहुत से लोग जयकारे लगा रहे थे। जल्दी ही मंदिरों में काफी भीड़ हो गई। लोगों ने देवी का पूजन किया और विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्री देवी के चरणों में समर्पित की। भक्तों ने देवी कात्यायनी से मनवांछित फल देने की प्रार्थना की। लगभग हर मंदिर में भीड़ दिखाई दी। शहर के संकटा माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर, शीतला माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर में अधिक संख्या में भक्त पहुंचे। दिन भर भक्तों के आने जाने का क्रम जारी रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद का वितरण किया। देवी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। घरों में भी लोगों ने देवी का पाठ कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने भजन कीर्तन किए।

कन्या भोज कराया :

षष्ठम रूप मां कात्यायनी की पूजा कर श्रद्धालुओं ने मंदिरों व घरों में कन्या पूजन कर उन्हें भोज कराया। इसके साथ कन्याओं के पैर धुलाकर रोली लगाकर तिलक किया और हलुवा पूड़ी का भोग लगाया। इसके बाद कन्याओं को उपहार देकर लोगों ने विदा किया। नवरात्र पर्व में जाम से नहीं मिला छुटकारा

संवाद सहयोगी, जालौन : नवरात्र के दिनों में सुबह और शाम सड़कों पर भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में सड़कों पर खड़े होने वाले ठेले-ठेलियों से जाम के हालात बने रहते हैं। ऐसे में देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पिछले वर्षो तक नवरात्र से पहले ही प्रशासन नगर की फुटकर सब्जी मंडी व झंडा चौराहे के साथ आसपास की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करा देता था। मगर, इस बार ऐसा नहीं हुआ। व्यवस्था दुरुस्त हो भी तो कैसे? चौकी पर कोई प्रभारी ही नहीं है। कोतवाली पुलिस भी खानापूर्ति में लगी हुई है। पुलिस के ढुलमुल रवैये के चलते बाजार को अतिक्रमण मुक्त नहीं कराया जा सका। फुटपाथ की तो बात दूर पुलिस सड़क पर लगी ठेलियां नहीं हटवा पा रही है। छोटी व बड़ी माता मंदिर की आरती के बाद जुटने वाली भीड़ के दौरान लोडर बाजार में खड़े होकर सामान उतारते हैं, जिससे जाम लगता है। सरिता, शशिलता, रंजना, प्रवीना, नीलम व कविता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए सड़कों से ठेलियां हटवाई जाएं तथा बाजार में पुलिस गश्त कराई जाए। सीओ विजय आनंद ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए अभियान चलाएंगे।

chat bot
आपका साथी