मजदूर के दो बेटों समेत मेधावी छात्रा को किया सम्मानित

आफजाई किया।तथा आफजाई किया।तथा आफजाई

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 12:19 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 06:10 AM (IST)
मजदूर के दो बेटों समेत मेधावी छात्रा को किया सम्मानित
मजदूर के दो बेटों समेत मेधावी छात्रा को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, रामपुरा : हाईस्कूल एव इंटर की परीक्षा में नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के घर पहुंच विधायक ने सम्मानित किया। मजदूर के दो बेटों को सम्मानित करने के साथ कहा कि शिक्षा में किसी प्रकार की समस्या आने पर बताएं, हर संभव मदद की जाएगी।

कस्बा निवासी मुकेश पांडेय की पुत्री पूर्णिमा ने इंटर की परीक्षा में बेहतर परिणाम हासिल किया। घर पहुंच विधायक मूलचंद्र निरंजन ने छात्रा को पेन, डायरी, शॉल व पुष्प देकर सम्मानित कर उसका हौसला बढ़ाया। मजदूरी कर बच्चों को पढ़ा रहे जयराम सिंह पाल के घर पहुंचे। उनके बेटे नीतेश ने हाईस्कूल तथा बड़े बेटे अंकित पाल ने इंटर में कॉलेज टॉप किया है। दोनों बच्चों को सम्मानित करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिया। राजकुमार सिंह, महेश राजावत, अरुण गुप्ता, शिवकुमार सिंह गौर, प्रमोद कठेरिया, संतोष प्रजापति, तेज सिंह पाल, छेदालाल पाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी