समिति पर लटका रहा ताला, खाद के लिए परेशान रहे किसान

संवाद सहयोगी कोंच ग्राम अंडा में स्थित साधन सहकारी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 11:33 PM (IST)
समिति पर लटका रहा ताला, खाद के लिए परेशान रहे किसान
समिति पर लटका रहा ताला, खाद के लिए परेशान रहे किसान

संवाद सहयोगी, कोंच : ग्राम अंडा में स्थित साधन सहकारी समिति पर किसान शनिवार को खाद लेने पहुंचे लेकिन समिति पर ताला जड़ा हुआ था। किसान सारे दिन इंतजार करते रहे लेकिन समिति का बंद ताला खोलने के लिए कोई भी कर्मचारी वहां नहीं पहुंचा। किसानों का आरोप है कि समिति का कार्यालय आए दिन बंद रहता है जिससे उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है।

किसानों को इस समय खाद की आवश्यकता है। खेत को भी जोतना है। ऐसे में उनके पास समय का अभाव है वह चाहते हैं कि उन्हें समय से पूर्व ही खाद मिल जाए। ग्राम अंडा में साधन सहकारी समिति का कार्यालय भी है समिति का टर्नओवर भी दो करोड़ के आसपास है। गांव के सभी किसान यहीं से खाद लिया करते हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी परेशानी यह है कि समिति के कर्मचारी समय पर कार्यालय को नहीं खोलते कभी कभार तो सारे दिन ही समिति नही खुलती। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ कुछ किसान वहां सुबह से ही खाद लेने के लिए पहुंच गए लेकिन सारे दिन कर्मचारी वहां नही आये। किसानों ने फोन लगाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की लेकिन फिर भी कोई कर्मचारी वहां नही पहुंचा। चूंकि पहले शनिवार को भी बंदी रहती थी लेकिन अब निर्देश मिले हैं कि शनिवार को भी समिति खोली जाए लिहाजा अब सेकेंड शनिवार को छोड़ बाकी शनिवार को खोला जाएगा।

विनोद कुमार, लिपिक अंडा साधन सहकारी समिति

chat bot
आपका साथी