'राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बढ़ाएं भागीदारी'

जागरण संवाददाता उरई

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 11:57 PM (IST)
'राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बढ़ाएं भागीदारी'
'राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बढ़ाएं भागीदारी'

'राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बढ़ाएं भागीदारी'

जागरण संवाददाता, उरई : बच्चे देश का भविष्य हैं, इसलिए पढ़ने लिखने में अधिक मन लगाएं। जब बच्चे पढ़-लिखकर कुछ बनते हैं तो माता पिता के साथ क्षेत्र के लोगों को भी गर्व होता है।

प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश कुमार राठौर ने जिला राठौर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में आयोजित मनोनीत पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बाते कहीं। जमुना पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने तौलिक समाज से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की छात्र- छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने सभी मनोनीत पदाधिकारियों में अरविंद सिंह राठौर, अजय सिंह राठौर, सुरेंद्र राठौर को शपथ दिलाकर समाज के हित में काम कर समाज को ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने समाज के सभी लोगों को एक जुट होकर राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अधिक से अधिक भागेदारी करने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में महापौर फिरोजाबाद नूतन राठौर, सदर विधायक गाजीपुर जय किशन साहू, रघुवीर सिंह राठौर, अमित कुमार राठौर, कैलाश साहू पूर्व विधायक झांसी, सिद्ध गोपाल साहू पूर्व मंत्री, रमाशंकर साहू उमाशंकर राठौर, राधेलाल राठौर, रमेश चंद्र राठौर, सुरजीत सिंह, माता प्रसाद राठौर, अतर सिंह बाबू जी, मंशाराम राठौर, अशोक कुमार राठौर, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी