कालपी हाईवे पर 18 घंटे नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

संवाद सहयोगी कालपी नगर में अधूरे पड़े हाईवे पर मौरंग व गिट्टी के ओवरलोडेड ट्रकों के

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 06:55 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 06:55 PM (IST)
कालपी हाईवे पर 18 घंटे नहीं गुजरेंगे भारी वाहन
कालपी हाईवे पर 18 घंटे नहीं गुजरेंगे भारी वाहन

संवाद सहयोगी, कालपी : नगर में अधूरे पड़े हाईवे पर मौरंग व गिट्टी के ओवरलोडेड ट्रकों के कारण ही जाम लगता था। जिला प्रशासन द्वारा मौरंग गिट्टी के ट्रकों को आधी रात के बाद निकालने के निर्देश दिए गए तो शनिवार को नगर में जाम नहीं लगा। वहीं सर्विस लेन निर्माण ने भी तेजी पकड़ ली। इसे देखते हुए अधूरे हाईवे पर निर्माण और रोज लगने वाले जाम से निजात के लिए 18 घंटे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। इनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है।

पिछले दो माह से नगर में अधूरे पड़े हाईवे पर रोजाना रात-रातभर जाम लग रहा था। जाम के कारण ही अवरोध हटने के बाद बनाई जा रही सर्विस लेन के निर्माण पर भी विपरीत असर पड़ रहा था और जाम से लोग परेशान थे। सर्विस लेन निर्माण हेतु हाईवे प्राधिकरण की निर्माण इकाई ने जिलाधिकारी से मांग की थी कि एक माह के लिए मौरंग व गिट्टी लदे के ट्रकों का डायवर्जन किया जाए।

इस संबंध में प्रभारी इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि हाईवे पर ओवरब्रिज तथा सर्विसे लेन के निर्माण के कारण एक माह तक यह व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने दिए निर्देश : शुक्रवार की रात से जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने इसको लेकर निर्देश दे दिए। इसके बाद मौरंग व गिट्टी के ट्रकों को रात में 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ही निकलने दिया जाएगा। इस फरमान पर अमल होते ही नगर में जाम की समस्या से शनिवार को लोगों को निजात मिली। मौरंग व गिट्टी की ओवरलोडिग के कारण ही नगर मे भीषण जाम लगता था। इन पर अंकुश लगते ही यह समस्या हल होती दिख रही है। निर्माण इकाई द्वारा बनवाई जा रही सर्विस लेन निर्माण कार्य में तेजी आ गई है। अब प्लांट से मैटेरियल चंद मिनटों में ही पहुंच रहा है। जो जाम में घंटों में पहुंचता था। फिलहाल लोगों ने शनिवार को इस बड़ी समस्या से राहत मिली है। शुरुआती दौर में यह व्यवस्था एक माह के लिए लागू की गई है।

यह रहेगी व्यवस्था

- झांसी से कानपुर की तरफ जाने वाले ट्रक जो‌र्ल्हूपुर मोड़ से डायवर्ट होकर कदौरा, हमीरपुर होकर गुजरेंगे

- औरैया इटावा जाने वाले ट्रक जोल्हूपुर मोड़ से महेबा मदारीपुर होकर गुजरेंगे

- भारी वाहनों के डायवर्ट करने का समय सुबह 6 बजे से रात 12 तक रहेगा

- रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक गाड़ियां सीधे कालपी हाईवे से होकर निकलेंगी।

chat bot
आपका साथी