गाय की ठोकर से किसान की मौत

जागरण संवाददाता उरई

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 May 2022 04:01 AM (IST) Updated:Sun, 22 May 2022 04:01 AM (IST)
गाय की ठोकर से किसान की मौत
गाय की ठोकर से किसान की मौत

गाय की ठोकर से किसान की मौत

जागरण संवाददाता, उरई : कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरा में शनिवार खेत की रखवाली कर रहे किसान को एक गाय ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्राम पुर बिनोरा का किसान अनिल कुमार पुत्र राम नारायण अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक गाय ने उसे ठोकर मार दी। जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलने पर स्वजन मौके पर पहुंचे। स्वजन उसे अस्पताल ले जाने लगे पर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अनिल के भाई रामराजा ने बताया कि अनिल की एक बेटी की शादी हो चुकी है। अन्ना गायों के झुंड को भगाने की कोशिश के दौरान एक गाय ने अनिल को ठोकर मार दी थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी