बार संघ अध्यक्ष व मंत्री पद पर 31 को होगा चुनाव

बार संघ चुनाव की चल रही प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:01 PM (IST)
बार संघ अध्यक्ष व मंत्री पद पर 31 को होगा चुनाव
बार संघ अध्यक्ष व मंत्री पद पर 31 को होगा चुनाव

संवाद सहयोगी, कोंच : बार संघ चुनाव की चल रही प्रक्रिया के बीच शुक्रवार को नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर दो एवं मंत्री पद पर एक प्रत्याशी ने मैदान छोड़ते हुये अपना नाम वापस ले लिया। अब दोनों ही पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है।

चुनाव अधिकारी के के श्रीवास्तव के समक्ष अध्यक्ष पद पर से हरी सिंह निरंजन एवं सईद अहमद मंसूरी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब इस पद पर संजीव कुमार तिवारी एवं सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव के बीच चुनाव होगा। वहीं महामंत्री पद से मोहन सिंह निरंजन ने अपना पर्चा वापस ले लिया। अब बीरेंद्र कुमार जाटव एवं विनोद कुमार निरंजन के बीच कड़ा मुकाबला होना तय है। 15 वर्ष से अधिक प्रैक्टिस के सामान्य सदस्य पद से सिद्धांत सिरौठिया ने अपना नाम वापस लिया जिससे अब मात्र अध्यक्ष और मंत्री पद पर ही 31 अक्टूबर को मतदान होगा।

chat bot
आपका साथी