महिलाओं में जगाया इज्जत का ख्याल

संवाद सूत्र, रामपुरा : बंद दरवाजा यानी इज्जत का ख्याल। कुछ इसी उद्देश्य की पूर्ति ब्लाक के टीहर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:41 PM (IST)

महिलाओं में जगाया इज्जत का ख्याल
महिलाओं में जगाया इज्जत का ख्याल

संवाद सूत्र, रामपुरा : बंद दरवाजा यानी इज्जत का ख्याल। कुछ इसी उद्देश्य की पूर्ति ब्लाक के टीहर गांव में हुई। इसमें अहम योगदान यहीं की रहने वाली किरन देवी का रहा। घर-घर संपर्क किया और खासकर महिलाओं के बीच शौचालय निर्माण के लिए अलख जगाई। शौचालय के फायदे और बाहर जाने पर खतरे से आगाह करते हुए जागरूक किया। उनकी पहल रंग लाई और हर घर में इज्जत घर दिखाई दे रहे हैं।

बताते चलें कि माह अप्रैल 2018 में ब्लॉक रामपुरा को ओडीएफ करने की पहल शुरू की गई थी। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर द्वारा ब्लॉक कार्यालय पर आकर विधिवत माह अक्टूबर तक पूरे ब्लॉक क्षेत्र को ओडीएफ करने का निर्देश दिया था। उस बैठक में ग्राम टीहर की किरन देवी भी मौजूद थीं। वह बताती हैं कि जिलाधिकारी की बात उनके जेहन में बैठ गई और उसी दिन से बीड़ा उठाया कि घर की बहू बेटियां घर के बाहर खुले में शौच न जाएं।

ग्राम टीहर में मिला था 358 शौचालयों का लक्ष्य

ब्लॉक के ग्राम टीहर में 358 शौचालय के निर्माण का लक्ष्य था। जिसमें 350 से भी ज्यादा शौचलयों के निर्माण करवाने में अहम भूमिका निभाई। किरन देवी ने बताया कि घर घर जाकर खास तौर पर महिलाओं को शौचालय बनवाने एवं उनका प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का काम किया।

किरन देवी पत्नी भान ¨सह वैसे तो ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं का समूह बनवाकर उनको लाभांवित करवाती हैं, साथ ही जल संरक्षण पर भी काम करती हैं। स्वच्छ भारत मिशन में शौचालयों के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं। वही अभी तक करीब 100 परिवारों को शौचलयों के लिए प्रेरित कर उनके घरों में बनवा चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी