हेल्प डेस्क पर संजीदगी से सुनी जाएं महिला फरियादियों की शिकायतें

संवाद सूत्र आटा थाना आटा का शनिवार की शाम को

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 07:49 PM (IST)
हेल्प डेस्क पर संजीदगी से सुनी जाएं महिला फरियादियों की शिकायतें
हेल्प डेस्क पर संजीदगी से सुनी जाएं महिला फरियादियों की शिकायतें

संवाद सूत्र, आटा : थाना आटा का शनिवार की शाम को आइजी झांसी रेंज ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी परिणाम समाने आए इसके लिए महिला पुलिस कर्मियों नियमित तौर पर ड्यूटी लगाई जाए।

आईजी झांसी रेंज सुभाष बघेल शाम को आटा थाना पहुंचे। उन्होंने बताया कि सर्दी आने वाली है। इसलिए गश्त बढ़ाई जाए। जिससे किसी भी सूरत में कोई भी चोरी न हो पाए। और इसके बाद उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की शिकायत सुनने में जरा भी शिथिलता न बरती जाए। और एन्टी रोमियो स्कॉट लगातार सार्वजनिक स्थान पर नजर रखे, इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह, सीओ कालपी आरपी सिंह भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी