छावनी बना रहा झांसी-कानपुर हाईवे

पुलिस ने आननफानन हाईवे पर आड़े-तिरछे ट्रक व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:50 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 10:50 PM (IST)
छावनी बना रहा झांसी-कानपुर हाईवे
छावनी बना रहा झांसी-कानपुर हाईवे

जागरण संवाददाता, उरई : हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर ले जा रही एसटीएफ के काफिले को रास्ता देने के लिए झांसी-कानपुर हाईवे छावनी बना रहा। उरई में इसके लिए व्यापक तैयारियां की गई थीं। एट टोल प्लाजा से पहले आड़े-तिरछे ट्रक खड़े कर हाईवे भी रोक दिया गया। तकरीबन 35 मिनट बाद जब काफिला टोल प्लाजा पार कर गया उसके बाद ही अन्य वाहन जाने दिए गए। हाईवे पर अचानक भारी पुलिस फोर्स देखकर राहगीर सहमे रहे और जानने का प्रयास करते रहे कि आखिर इतने सख्त बंदोबस्त क्यों किए गए हैं।

विकास दुबे को कानपुर ले जा रही एसटीएफ के काफिले में तीन गाड़ियां थीं। उरई पुलिस ने इसकी पहले से तैयारी कर रखी थी कि काफिले के पीछे कोई अन्य वाहन न जा पाए। जैसे ही काफिले ने उरई सीमा में प्रवेश किया, वैसे ही ट्रकों को आड़ा-तिरछा खड़ा करके हाईवे रोक दिया गया। एसपी डॉ. सतीश कुमार ने इसके लिए थानेदारों को पहले ही निर्देश दे दिए थे। काफिले के एट टोल प्लाजा पार हो जाने के तकरीबन 35 मिनट बाद हाईवे खोला गया। इस दौरान झांसी से कानपुर की ओर जा रहे निजी वाहनों में सवार लोगों के बीच पुलिस के सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर चर्चा होती रही।

chat bot
आपका साथी