भारत माता की जय, बोल बम से गूंजा शहर

कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाई बांटी और पटाखे दागे। कहा गया कि अब देश में एक विधान और एक निशान ही चलेगा। कश्मीर भारत का अंग है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा विहिप संरक्षक मंडल के राघवेंद्र भूषण द्विवेदी दीपक द्विवेदी भानु लाक्षाकार युद्धवीर कंथरिया अखिलेश डीहा बलबीर सिंह जादौन इंद्रेश्वर दयाल अवस्थी शिवकुमारी भदौरिया पप्पू कुशवाहा अनिकेत चतुर्वेदी ओंकार सेंगर सुरेंद्र परिहार शैलेंद्र परिहार आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 11:40 PM (IST) Updated:Wed, 07 Aug 2019 06:22 AM (IST)
भारत माता की जय, बोल बम से गूंजा शहर
भारत माता की जय, बोल बम से गूंजा शहर

जागरण संवाददाता, उरई : कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की जानकारी होते ही शहर में हिदूवादी संगठनों ने जुलूस निकालकर भारत माता की जय, बोल बम-बम के जयकारे लगाए। हर तरफ जश्न का माहौल दिखाई दिया। लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया और ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। लोगों ने जमकर पटाखे भी दागे। ऐसा लग रहा था कि जैसे दीपावली का त्योहार आज ही हो।

केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐलान हुआ तो लोग खुशी से झूम उठे। विहिप गोरक्षा व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर मिष्ठान्न वितरण कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर जमकर थिरके। विहिप गोरक्षा के संयोजक ओंकार सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार का काम सराहनीय है। प्रधानमंत्री व गृहमंत्री ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान सार्थक सिद्ध हुआ है। इस मौके पर अनिकेत, शैलेंद्र परिहार, हिमांशु, मोनू पंडित, श्रीराम भदौरिया, विशाल पाल, सूरज गुप्ता, गोलू सोनी उपस्थित रहे।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घोषणा के बाद विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर मिठाई बांटकर और पटाखे चलाकर जश्न मनाया। खूब ढोल नगाड़े बजाए गए।

जिला संयोजक निर्मल तिवारी ने कहा कि बहु प्रतीक्षित कार्य को मूर्त रूप देकर सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। वहां के संसाधनों पर देश के हर व्यक्ति का बराबर का अधिकार है। सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। अब देश में एक विधान व एक निशान ही चलेगा। यह हर देशवासी की जीत है। इस मौके पर लवकुश मौर्य, मयंक पांडेय, विशाल तिवारी, आकाश दीक्षित, हर्ष कौशिक, राघव जादौन, अंकित मिश्रा, रजत पोरवाल, आर्यन राजपूत, अंकित रावत, प्रियांशु राजावत, पराग कुशवाहा, प्रभाकर राजपूत, अभय दुबे, प्रभाकर बाजपेई, महेंद्र यादव, आमिर अली, यश त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

विहिप कार्यकर्ताओं ने किया खुशी का इजहार

कश्मीर पर केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए गए निर्णय का स्वागत विश्व हिदू परिषद ने किया है। सोमवार को कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह नजर आया। विहिप के अलावा अन्य लोग भी जश्न में शामिल हुए। गांधी चबूतरे पर ढोल नगाड़ों की धुन के साथ मिठाई का वितरण किया गया। इस दौरान कहा गया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी व सरदार पटेल का सपना अब जाकर पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने ऐतिहासिक फैसला लेकर पूरे देश की जनता के साथ न्याय करने का काम किया है।

सोमवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। मिठाई बांटी और पटाखे दागे। कहा गया कि अब देश में एक विधान और एक निशान ही चलेगा। कश्मीर भारत का अंग है। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, विहिप संरक्षक मंडल के राघवेंद्र भूषण द्विवेदी, दीपक द्विवेदी, भानु लाक्षाकार, युद्धवीर कंथरिया, अखिलेश डीहा, बलबीर सिंह जादौन, इंद्रेश्वर दयाल अवस्थी, शिवकुमारी भदौरिया, पप्पू कुशवाहा, अनिकेत चतुर्वेदी, ओंकार सेंगर, सुरेंद्र परिहार, शैलेंद्र परिहार, आशीष त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी