धरना देकर मांगपूर्ति को गरजे सफाई कर्मचारी

उरई, जागरण संवाददाता : ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति समेत 9 मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचा

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 08:21 PM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 08:21 PM (IST)
धरना देकर मांगपूर्ति को गरजे सफाई कर्मचारी

उरई, जागरण संवाददाता : ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर पदोन्नति समेत 9 मांगों को लेकर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया।

उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत योग्यताधारी सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की जाए। ग्राम प्रधान के नियंत्रण रहते हुए पे-रोल व्यवस्था समाप्त की जाए। अंर्तजनपदीय स्थानांतरण आदेश निर्गत किए जाएं। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भांति पंचायतीराज विभाग में कार्यरत सपाई कर्मचारियों को 1900 ग्रेड पे दिया जाए। पंचायतीराज विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों का वेतन बजट एक मद से किया जाए। प्रांतीय एवं जनपद स्तर पर संघ भवन आवंटित किए जाएं। जिला मंत्री आशीष झा ने कहा कि निदेशालय द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर न्याय पंचायत पर सफाई कर्मचारियों के सुपरवीजन हेतु सुपरवाइजर के पद सृजित किए जाएं। नवीन पेंशन व्यवस्था समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू की जाए। पंचायत विभाग के अधीन कार्यरत सफाई कर्मचारियों का 20 प्रतिशत निदेशालय द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर पदोन्नति हेतु जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया। उसके तहत 3500 ग्राम पंचायत अधिकारी के पदों पर होने वाली भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत सफाई कर्मचारियों के लिए आरक्षित किए जाएं। इस मौके पर दिनेश कुमार, रामनरेश विश्वकर्मा, अखिलेश चक्रवर्ती, रजनी, विपिन वर्मा, बुद्ध ¨सह, धर्मेंद्र कुमार, धर्मराज, मुन्नी देवी, सोबरन, राकेश कुमार, राजकुमार, रमाकांत, अजय समेत कई सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी