नदी में डूबकर किशोर की मौत

रामपुरा, संवाद सूत्र : रामपुरा में पहुज नदी में नहाते समय एक किशोर पानी की गहराई में डूब गया। जिससे

By Edited By: Publish:Sat, 28 May 2016 06:10 PM (IST) Updated:Sat, 28 May 2016 06:10 PM (IST)
नदी में डूबकर किशोर की मौत

रामपुरा, संवाद सूत्र : रामपुरा में पहुज नदी में नहाते समय एक किशोर पानी की गहराई में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे के बाद उसका शव बरामद किया जा सका। किशोर यहां अपने ननिहाल आया था। उसकी मौत के बाद वहां कोहराम मच गया।

पहुज नदी में शनिवार सुबह सत्रह वर्षीय रवि पुत्र मुन्ना लाल अपने हम उम्र दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। नदी में उसे पानी की गहराई का अंदाजा नहीं था। नहाते समय पैर फिसल जाने से वह गहराई की तरफ जाकर डूब गया। काफी देर तक वह दिखाई नहीं दिया तो वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गये। वहां हड़कंप मच गया। कुछ गोताखोरों ने नदी में कूदकर उसे ढूंढने की कोशिश की, परंतु कामयाबी नहीं मिली। बाद में पुलिस को मामले की सूचना दी गई। थोड़ी ही देर में स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे में मृतक का शव पानी में उतरा आया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक रवि पुत्र मुन्ना लाल मूल रूप से मध्य प्रदेश के लहार थाना अंतर्गत ग्राम तेजपुरा का निवासी था। रामपुरा में वह अपने नाना के यहां पर आया था, परंतु अनहोनी का शिकार हो गया। घटना के बाद वहां कोहराम मच गया।

chat bot
आपका साथी