यमुना पर खनन माफियाओं की नजर

उरई, जागरण संवाददाता : बेतवा के बाद अब यमुना में अवैध खनन करने के लिए खनन माफियाओं ने नजरें गढ़ा दी

By Edited By: Publish:Mon, 05 Oct 2015 01:01 AM (IST) Updated:Mon, 05 Oct 2015 01:01 AM (IST)
यमुना पर खनन माफियाओं की नजर

उरई, जागरण संवाददाता : बेतवा के बाद अब यमुना में अवैध खनन करने के लिए खनन माफियाओं ने नजरें गढ़ा दी है। दो दिन के अंदर कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोमई मुस्तकिल में रास्ता बनाकर खनन माफिया यमुना की जलधारा के किनारे पहुंच गए हैं। खनन माफियाओं ने रविवार को खनन के लिए एक पौकलैंड मशीन को मौके पर ले जाकर काम करने के लिए खुदाई शुरू कर दी है। वहीं जेसीबी से रास्ता बनाने का काम भी तेजी से चल रहा है। विदित हो बेतवा पर अवैध खनन की खबरें सुर्खियों में इन दिनों चल रही थी कि रविवार को कुठौंद क्षेत्र के रोमई मुस्तकिल में अवैध खनन के लिए यमुना की जलधारा तक रास्ता बनाने का काम शुरू हो गया। रास्ता बनाने के साथ ही एक पोकलैंड जलधारा के करीब पहुंच गई और वहां पर खनन माफिया के इशारे पर काम शुरू हो गया। इस बाबत ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी को जानकारी दी, लेकिन समाचार लिखे जाने तक खनन माफिया के लोग अपने-अपने काम में जुटे हुए थे। सूत्रों के अनुसार यहां पर अवैध खनन का काम एक सत्ताधारी दल के जुड़े बड़े नेता की निगरानी में हो रहा है। यही वजह है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी देर शाम तक कोई भी अधिकारी और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

ग्रामीणों से हो सकता बवाल

कुठौंद : यमुना में अवैध खनन करने के लिए गांव के बाहर डेरा जमाए असलहाधारी लोगों व ग्रामीणों के बीच बवाल की आशंका जताई जा रही है। रास्ता बनाने के दौरान शनिवार शाम व रविवार सुबह ग्रामीणों ने विरोध किया, लेकिन खनन माफियाओं के तेवरों के आगे ग्रामीण ढीले पड़ गए।

नहीं होने दिया जाएगा खनन

जिलाधिकारी राम गणेश ने कहा कि यमुना में किसी भी दशा में खनन नहीं होने दिया जाएगा। सोमवार को ही उप जिलाधिकारी की अगुवाई में टीम भेजकर छापा मारा जाएगा और जो भी अवैध खनन कर रहे हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी