प्रेरणा देता रहेगा कलाम का व्यक्तित्व

उरई, जागरण संवाददाता : पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दयानंद वैदिक कालेज के शि

By Edited By: Publish:Wed, 29 Jul 2015 08:56 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jul 2015 08:56 PM (IST)
प्रेरणा देता रहेगा कलाम का व्यक्तित्व

उरई, जागरण संवाददाता :

पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर दयानंद वैदिक कालेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। छात्रों को उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया। दयानंद वैदिक कालेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान अपने संबोधन में डा. रामेंद्र गुप्ता ने कहा कि अपने वैज्ञानिक अनुसंधान से डा. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को दुनियां के सबसे सशक्त देशों में शामिल कर दिया। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र की सेवा में खपा दिया। उनके निधन से देश को जो क्षति हुई है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती। शिक्षक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डा. शैलजा गुप्ता ने कहा कि डा. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष बताता है कि अपने लगन व्यक्ति किस तरह शिखर तक पहुंच सकता है। योगेश पाल, सुरेंद्र यादव ने भी संबोधन किया। आशीष कुमार ¨सह ने संचालन किया। अंत में डा. एपीजी अब्दुल कलाम के श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।

उधर, राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी शोकसभा की। दो मिनट का मौन धारण उनकी आत्मशांति की कामना की। इस दौरान भगवान दास प्रजापति शमसुल हसन मंसूरी, श्रीधर चौधरी, उमा शर्मा, संध्या दीक्षित, प्रवीणा यादव, आदि मौजूद रहीं। वहीं होमगार्ड व अवैतनिक कर्मचारी एसोसिएशन ने इंदिरा स्टेडियम में पूर्व राष्ट्रपति के निधन पर शोक सभा की। इस दौरान आनंद स्वरूप, संतोष कुमार भारती, सत्यदेव ¨सह, राम प्रकाश, हरगो¨वद, रामअवतार, कुसुमलता, उर्मिला मौजूद रहीं।

कैंडल मार्च निकाला

डा. कलाम के श्रद्धांजलि देने के लिए अंबेडकर चौराहे से लेकर गांधी चबूतरा तक कैंडिल मार्च निकाला गया। विकास दीप, निखिल, सत्यम, आकाश, विवेक, प्रशांत आदि शामिल थे। उधर आम आदमी पार्टी ने भी कलाम के निधन को लेकर श्रद्धांजलि सभा की। डाल चंद्र अनुरागी, जितेंद्र व्यास, यशपाल, कुलदीप, रामानंद श्रीवास, रमेश विश्वकर्मा, उवैश सिद्दीकी, प्रियंका, धर्मेंद जाटव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी