कलेक्ट्रेट कर्मियों की अब लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

उरई, जागरण संवाददाता : कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को अब समय से कार्यालय आने की आदत डालनी पड़ेगी। उनकी लेट

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 06:21 PM (IST)
कलेक्ट्रेट कर्मियों की अब लगेगी बायोमीट्रिक हाजिरी

उरई, जागरण संवाददाता : कलेक्ट्रेट कर्मचारियों को अब समय से कार्यालय आने की आदत डालनी पड़ेगी। उनकी लेटलतीफी नहीं चल पायेगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी सिस्टम शुरू किया जा रहा है। जल्दी ही यह व्यवस्था शुरू हो जायेगी।

अभी तक कर्मचारी पुरानी व्यवस्था के अनुसार रजिस्टर पर ही हाजिरी लगाते थे। अगर वह देर से भी आते थे तो समय अपने हिसाब से लिख देते थे। नहीं आये तो भी काम चल जाता था, लेकिन अब यह नहीं चल पायेगा। लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए नई व्यवस्था शुरू की जा रही है। कलेक्ट्रेट परिसर में जन सूचना क्यिास्क कार्यालय में बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है। कर्मचारी को कार्यालय में आने के समय और जाने के समय मशीन में हाजिरी लगानी होगी। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि जल्दी ही यह व्यवस्था शुरू हो जायेगी। हाजिरी लगाने के लिए सभी कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट भी लिये जायेंगे।

chat bot
आपका साथी