सुलह के बाद खत्म हुई तकरार

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 07:59 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 07:59 PM (IST)
सुलह के बाद खत्म हुई तकरार

उरई, जागरण संवाददाता : रविवार को पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में महिला ऐच्छिक ब्यूरो का आयोजन हुआ। पति पत्नी के बीच विवाद के 8 मामले सुलह से निस्तारित हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने सुलह करने वाले दंपती को फिर तकरार न करने की नसीहत दी।

कालपी के मुहल्ला रापटगंज निवासी रुबीना का अपने पति जंटर से लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से वह मायके में रहने को विवश थी। अपने हक को लेकर उसने कानून का सहारा लेते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। रविवार को महिला ऐच्छिक ब्यूरो में दोनों पक्षों को तलब किया गया। सदस्यों ने पति और पत्नी दोनों को उनकी गलती का अहसास कराया जिसके बाद सुलह का रास्ता साफ हो गया। सात अन्य मामले भी इसी तरह सुलह से निस्तारित हुए। अपर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह यादव ने सुलह करने वाले दंपति जोड़ों को फिर तकरार न करने की नसीहत दी। इस दौरान महिला थाना की एसओ दुर्गा धीमान, ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्य पवन मिश्रा, अवध नारायण दुबे, अनीता यादव, अंजू शर्मा, अलका लाक्षाकार, ममता स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी