ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत, दो घायल

संवाद सहयोगी, हाथरस : सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले युवक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM (IST)
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से  युवक की मौत, दो घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से युवक की मौत, दो घायल

संवाद सहयोगी, हाथरस : सुबह मजदूरी के लिए घर से निकले युवक की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा कुमरपुर रोड पर हुआ। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली भी गड्ढे में पलट गई।

गांव कपूरा के रहने वाला नवल किशोर (35) पुत्र पातीराम मजदूरी कर अपना घर चला रहा था। गुरुवार की सुबह वह रोजाना की तरह मजदूरी करने के लिए घर से निकला। वह काम के लिए पड़ोस के गांव कुमरपुर जा रहा था। तभी पीछे से आ रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। ट्रैक्टर आगे चल रहे नवल ¨सह को रौंदते हुए गहरे गड्ढे में जा गिरा। नवल किशोर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। हादसे की जानकारी होते ही लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकाला। नवल ¨सह, ट्रैक्टर चालक सत्यप्रकाश उर्फ पप्पू व ट्रैक्टर पर बैठे लाल ¨सह निवासीगण कपूरा को जिला अस्पताल लाया गया। यहां नवल ¨सह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नवल ¨सह की मौत की खबर से पत्नी बदहवास हो गईं। मृतक की एक बेटी व दो बेटे हैं। बड़ा बेटा आठ साल का है। परिवार पर जमीन भी नहीं है। पिता की मौत से बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक की पत्नी ने कोतवाली चंदपा में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं। घर में वहीं कमाने वाला था। रामेश्वर ने ली बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी

हादसे की जानकारी पर बसपा नेता रामेश्वर उपाध्याय व पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन राही एडवोकेट जिला अस्पताल पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। इन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि वह नवल किशोर के बच्चों की पढ़ाई व पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाएंगे।

chat bot
आपका साथी