कजरौठी का युवक गंगा में डूबा

कजरौठ का युवक नहाते वक्त गंगा में डूब गया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 06:21 AM (IST)
कजरौठी का युवक  गंगा में डूबा
कजरौठी का युवक गंगा में डूबा

हाथरस: सादाबाद क्षेत्र के गांव कजरौठी का एक युवक बुलंदशहर क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान डूब गया। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। तीन दिन बीत जाने के बाद भी युवक का शव नहीं मिला है। निराश होकर शुक्रवार को युवक के परिजन गांव लौट आए। पप्पू पुत्र नाथूराम निवासी कजरौठी, हसनपुर होडल हरियाणा स्थित भट्ठे पर मजदूरी करता है। गुरुपूर्णिमा के दिन पप्पू अपने ठेकेदार के साथ ब्रज घाट बुलंदशहर गंगा स्थान के लिए गया था। तेज बहाव के चलते पप्पू गंगा में बह गया। परिजनों को सूचना दी गई। परेशान परिजन ब्रज घाट पहुंच गये। दो दिन गोताखोर पप्पू के शव को ढूंढते रहे। इसके बाद भी पप्पू का कोई पता नहीं चला। इसलिए परेशान एवं दुखी परिजन गुरुवार को वापस लौट आए।

chat bot
आपका साथी