जब लगता है जाम तो याद आती है पार्किंग

नो एंट्री के बाद भी शहर में घुस आते हैं बड़े वाहन - जाम की समस्या का कारण पार्किंग का अभाव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:08 AM (IST)
जब लगता है जाम तो याद आती है पार्किंग
जब लगता है जाम तो याद आती है पार्किंग

संवाद सहयोगी, हाथरस : शहर में जाम की समस्या आम आम हो चली है। कहीं बेतरतीब वाहन खड़े किए जा रहे हैं तो कहीं दुकानदारों ने आगे तक कब्जा कर रखा है। समस्या दिन पर दिन विकराल होती जा रही है, लेकिन लोग सचेत नहीं हो रहे हैं।

शहर में क्रांति चौक सहित सभी चौराहे व तिराहों पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। इसका एक मुख्य कारण पार्किंग की व्यवस्था न होना भी है। इस समस्या के लिए लोग पालिका व प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

इन सबसे इतर अगर देखा जाय तो जाम का सबसे कारण बड़े वाहनों का बाजारों में प्रवेश करने से होता है। कुछ लोग जानबूझकर भीड़भाड़ वाले बाजार में बड़ी गाड़ियां लेकर चले जाते हैं और जहां तहां खड़ा कर देते हैं। इससे आवागमन बाधित हो जाता है। सुबह व दोपहर के समय स्कूली बसें जब शहर के बाजारों से होकर निकलती हैं तो बड़ी मुश्किल हो जाती है। कभी-कभी तो इस समस्या के चलते बच्चे स्कूल व घर काफी बिलंब से पहुंचते हैं। इस तरह की समस्या शहर में सबसे अधिक क्रांति चौक, रामलीला ग्राउंड, घंटाघर, नयागंज, मुरसान गेट, सासनी गेट, भूरापीर चौराहा आदि जगहों पर बनी हुई हैं।

बॉक्स

दुकानदारों को होती हैं परेशानी

बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से आम आदमी के अलावा दुकानदारों को भी परेशानी होती है, क्योंकि दुकान पर ग्राहक कम पहुंचते हैं। वाहन खड़ा करने को लेकर वाहन स्वामी व दुकानदारों में आए दिन विवाद होता रहता है।

खलने लगती है पार्किंग की कमी

शहर में जब वाहनों के खड़े होने से जाम लगता है तो लोगों को पार्किंग की याद आती है। वर्षो से शहर में पार्किंग की मांग चली आ रही है। जिला बनने के बाद तो यह मांग यहां और भी महत्वपूर्ण हो गई है।

इनका कहना है

दुकान के आगे चार पहिया व दुपहिया वाहन खड़ा कर दिए जाते हैं। मना करने पर वाहनस्वामी लड़ने पर आमादा हो जाते हैं। दुकान के सामने वाहन खड़ा होने से ग्राहक भी कम आते हैं।

- अलका, दुकानदार शहर में नोएंट्री के बाद भी वाहन कैसे घुस आते हैं। इन वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर जाम लगा दिया जाता है। दुकानों के आगे खड़े रहने वाले दुपहिया वाहन भी जाम लगाने के लिए जिम्मेदार हैं।

- दुर्गेश वर्मा सभासद प्रतिनिधि शहर में जगह-जगह खड़े होने वाले वाहन के खिलाफ कार्रवाई होगी। जाम के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके चालान काटे जाएंगे। इसके लिए अभियान भी शहर में चलाया जा रहा है। पार्किंग की व्यवस्था का अभी कोई प्रस्ताव जानकारी में नहीं है।

- डा. विवेकानंद गंगवार, ईओ

chat bot
आपका साथी