कहानी से सिखाया विद्यार्थियों को एकता का पाठ

संस्कारशाला फोटो 24 से 30 आयोजन -देश की संस्कृति के बारे में भी विद्यार्थियों को बताया गया -यूनियन पब्लिक स्कूल सासनी में आयोजित हुई कार्यशाला

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Oct 2019 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 12:34 AM (IST)
कहानी से सिखाया विद्यार्थियों को एकता का पाठ
कहानी से सिखाया विद्यार्थियों को एकता का पाठ

संवाद सहयोगी, हाथरस: संस्कारशाला अच्छाई की समझ विविधता का सम्मान विषय पर सासनी के विजाहरी रोड स्थित यूनियन पब्लिक स्कूल में कार्यशाला हुई। इस दौरान विद्यार्थियों को देश की विविधता के बारे में जानकारी दी गई। एकजुट रहकर समाज को जोड़ने की बात कहानी के माध्यम से बताई गई।

कार्यशाला में बुधवार के अंक में प्रकाशित कहानी अनेकता में एकता का पाठ विद्यार्थियों को सुनाई गई। कहानी सुनने के बाद विद्यार्थियों से सवाल जवाब भी किए गए। विद्यार्थियों को बताया गया कि हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए, जिस देश के लोग एकजुट रहेंगे वो तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। कहानी के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की संस्कृति के बारे में बताया गया।

-----

विद्यार्थियों से बातचीत फोटो- कहानी के माध्यम से हमें यह जानकारी मिलती है कि हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए। देश के बारे में जानकारी भी मिली। समाज के लोगों को एकजुट होकर रहना चाहिए।

दमन प्रताप,यूनियन पब्लिक स्कूल,सासनी

----

फोटो

संस्कारशाला की कहानी सुनकर एक नई सीख सीखने को मिली। जो गरीब व असहाय लोग हैं, उनकी सेवा करनी चाहिए।

अंश उपाध्याय,यूनियन पब्लिक स्कूल,सासनी

-----

फोटो

अनेकता में एकता पाठ, कहानी के माध्यम से सीखने को मिला। जिस देश में सब मिलजुलकर रहेंगे, तभी वो देश आगे तरक्की कर सकता है।

दीपिका कुमारी,यूनियन पब्लिक स्कूल,सासनी -------

फोटो

हमारे देश में विभिन्न संस्कृति है, लेकिन इसके बाद भी एकता पूरे देश में है। जिसका ही नतीजा है कि दूसरे देश कुछ गड़बड़ी करने से पहले हजार बार सोचते हैं।

वैष्णवी शर्मा,यूनियन पब्लिक स्कूल,सासनी

chat bot
आपका साथी