दस्तक अभियान से आबादी पर लगाएंगे लगाम

जासं हाथरस विश्व जनसंख्या दिवस पर शिनवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए पखवाड़े की शुरुआत की गई। शनिवार को जिला अस्पताल में परिवार नियोजन के लिए लगाई गई स्टॉल आदि का निरीक्षण राहत आयुक्त संजय गोयल और व विशेष सचिव अखिलेश मिश्रा ने कर प्रचार वाहन को रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 06:08 AM (IST)
दस्तक अभियान से आबादी पर लगाएंगे लगाम
दस्तक अभियान से आबादी पर लगाएंगे लगाम

- जनसंख्या नियंत्रण को लेकर अभियान की शुरुआत, दिखाई झंडी

जासं, हाथरस : विश्व जनसंख्या दिवस पर शिनवार को जनसंख्या नियंत्रण के लिए पखवाड़े की शुरुआत की गई। शनिवार को जिला अस्पताल में परिवार नियोजन के लिए लगाई गई स्टॉल आदि का निरीक्षण राहत आयुक्त संजय गोयल और व विशेष सचिव अखिलेश मिश्रा ने कर प्रचार वाहन को रवाना किया। इस दौरान डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

यह अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा। आशाएं कोविड-19 से संबंधित सर्विलांस तथा संचारी रोग अभियान के तहत चलने वाले दस्तक अभियान मैं घर घर जाकर परिवार नियोजन संबंधित साधनों को लक्ष्य दंपती को उपलब्ध करवाएंगे तथा कम उम्र में शादी ना करने, विवाह के बाद कम से कम 2 साल तक बच्चे ना पैदा करने,दो बच्चों के बीच कम से कम तीन साल का अंतर रखने तथा विभिन्न परिवार नियोजन के साधनों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी।

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

राहत आयुक्त और विशेष सचिव ने जनसंख्या अभियान काय्रक्रम की शुरुआत से पूर्व जिला अस्पताल में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान वहां वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल लिया।

इनसेट----

जनसंख्या स्थित पखवाड़े का शुभारंभ

संसू, सासनी : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर शनिवार को जनसंख्या स्थिरता पखवाडे़ की शुरुआत चेयरमैन लालता प्रसाद एवं डॉ. एसपी सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर चेयरमैन लालता प्रसाद द्वारा जनता से आह्वान किया कि छोटा परिवार सुखी परिवार इसी लिए हमें छोटे परिवार की अवधारणा को अपनाना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर सिंह,प्रदीप शर्मा, मानवीर सिंह, निशु,रसना,गौसिया,अंशु गौड़,संतोषी,धर्मवती, अविनाश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी