बैसाखी पर्व की रही धूम

प्रभातफेरी निकली के बाद दिन में सबद कीर्तन गुरुद्वारे में अखंड पाठ कराया लोगों ने टेका मत्था

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2019 01:38 AM (IST)
बैसाखी पर्व की रही धूम
बैसाखी पर्व की रही धूम

जागरण संवाददाता, हाथरस : रविवार को शहर में बैसाखी पर्व की धूम रही। अलीगढ़ रोड स्थित गुरुद्वारा पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी निकाली गई। अखंड पाठ के पूर्ण होने पर सबद कीर्तन किया गया। समाज के लोगों ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका।

गुरुद्वारे पर बैसाखी के पर्व को लेकर 48 घंटे से अखंडपाठ का आयोजन चल रहा था, जो रविवार को सुबह पूर्ण हुआ। गुरुद्वारे से प्रभातफेरी निकाली गई, जो शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए गुरुद्वारे पर पहुंच समाप्त हुई। गुरुद्वारे के मुख्यग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह ने बैसाखी पर्व के बारे में बताया कि सन् 1699 में आज ही के दिन केशरगढ़ साहिब (आनंदपुर पंजाब) में खालसा पंथ की स्थापना हुई। पांच प्यारों को अमृतपान करवाकर खालसा पंथ तैयार किया गया। आज के दिन से ही पंजाब में गेहूं की फसल की कटाई चालू की जाती है। मुगलों के अत्याचार को देखते हुए गुरु गोविद सिंह ने खालसा पंथ तैयार करके धर्म की रक्षा की। कीर्तन करके संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में समाजसेवी तजवंत कालरा का विशेष सहयोग रहा। गुलशन सूरी, रंजीत सिंह, नवीन अरोरा, जत्थेदार त्रिलोचन सिंह, चमेल सिंह, मेघ सिंह, करतार सिंह, सुरजीत सिंह, कविश कालरा, आशीष कालरा, हरवंश अरोरा बल्ले, हरवंश लाल अतरेजा, रामू अरोरा, तीर्थराम, अंशुल कालरा, दलवीर, अरुण मांटे, नरेंद्र ग्रोवर, जय प्रकाश, हैप्पी, सुभाष अरोरा आदि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी