स्वेटर का ट्रेंड पुराना, जैकेट-पुलोवर का जमाना

बदलता फैशन युवा रफ एंड टफ व कूल लुक के लिए पसंद कर रहे जैकेट्स व पुलोवर

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 07:11 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:11 AM (IST)
स्वेटर का ट्रेंड पुराना, जैकेट-पुलोवर का जमाना
स्वेटर का ट्रेंड पुराना, जैकेट-पुलोवर का जमाना

जागरण संवाददाता, हाथरस : विटर सीजन में स्वेटर अब आउडेटेड हो चुके हैं। रेडीमेड हों या फिर हाथ से बुने। जैकेट्स, पुलोवर, स्वेटशर्ट व हुडीज ने इनकी जगह ले ली है। युवाओं में जैकेट्स का क्रेज है। इसमें भी रफ एंड टफ लुक के लिए लेदर जैकेट्स की सबसे अधिक डिमांड है। बाइक पर डेनिम के साथ लेदर जैकेट्स जबरदस्त लुक देती हैं। इस क्रेज के कारण ही बाजार में जैकेट्स में वैरायटीज की कमी नहीं।

लेदर जैकेट्स को स्वेटशर्ट व टी-शर्ट के साथ पहना जा सकता है। डेनिम जीन्स पर ही यह सूट करती है। लेदर जैकेट्स में भी कई प्रकार हैं। रफ एंड टफ लुक के लिए 'टेन लेदर जैकेट्स' पसंद की जाती है। टेन का अर्थ त्वचा से है। त्वचा के रंग से मिलती-जुलती होने के कारण यह किसी भी रंग के व्यक्ति पर सूट करती है। बस इसके लिए बॉडी स्लिम होनी चाहिए। इसके अलावा वूल्वरिन, स्टाइलिश डिजाइन्ड, आर्मी लुक की भी लेदर जैकेट्स पसंद की जा रही हैं। ब्रांड के अनुसार लेदर जैकेट्स की कीमत 15 सौ रुपये से तीन हजार रुपये तक है।

बॉम्बर जैकेट्स :

इस जैकेट को पाइलेट्स के लिए डिजाइन किया गया था, लेकिन थोड़े बदलाव के बाद अब यह जैकेट फैशन में है। बड़ी व ढीली होने के कारण यह आरामदायक होती है। कमर व कलाई की तरफ इलास्टिक के कारण कसी होती है तथा कॉलर गोल या साधारण होता है। बाहर से पॉलिस्टर, नायलोन या कॉटन तथा अंदर वुलन कपड़ा लगा होता है। इसलिए यह गर्माहट देती है। बाहर से स्टाइलिश होने के कारण युवा इसे पसंद कर रहे हैं।

डेनिम जैकेट्स :

कुछ साल पहले डेनिम जैकेट्स का क्रेज आया था तथा बीच में ये जैकेट्स लुप्त भी हो गईं। अब एक बार फिर मार्केट में डेनिम जैकेट्स छाई हुई हैं। युवकों की अपेक्षा युवतियों में डेनिम जैकेट्स का क्रेज अधिक है। स्टनिग लुक के लिए जीन्स पर डेनिम जैकेट्स पसंद करती हैं। ब्लू के अलावा ब्लेक व मैटेलिक ब्लैक डेनिम का क्रेज है।

वूलेन जैकेट्स : स्वेटर के चलन से बाहर होने की वजह वूलन जैकेट्स भी हैं। घर या बाहर गर्माहट के लिए युवक व युवतियां वूलेन जैकेट्स प्रफर करती हैं। हालांकि वूलेन जैकेट्स से साधारण लुक मिलता है, लेकिन इसके बाद भी इनकी खरीदारी है। युवा डेली वीयर के तौर पर इसे अपना रहे हैं। इसके साथ ही यह जेब के लिए भी मुफीद है। वूलेन जैकेट्स की शुरुआत पांच सौ से छह सौ रुपये के बीच हो जाती है।

शॉर्ट व लॉंग जैकेट्स :

जैकेट्स में महिलाओं के लिए डिजाइन व वैरायटी की कमी नहीं। शॉर्ट व लॉंग जैकेट्स में तमाम वैरायटी उपलब्ध हैं। महिलाएं पुलोवर की तरह लॉग जैकेट्स पसंद कर रही हैं, जो उन्हें कोट, कार्डिगन व जैकेट का लुक एक साथ देता है। अमूमन जीन्स व साड़ी पर लॉंग जैकेट्स पहनाना पसंद करती हैं। वहीं सूट के साथ शॉर्ट जैकेट्स पसंद की जा रही हैं। इनके अलावा हूड्ड वूलन जैकेट, कैप जैकेट्स व ट्रेंच कोट्स भी मार्केट में अपनी जगह बनाए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी