छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

संसू हाथरस महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोनू एवं कमल ने छात्राओं को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 01:11 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:02 AM (IST)
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

संसू, हाथरस : महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोनू एवं कमल ने छात्राओं को मार्शल आर्ट की बारीकियां समझाई और इसे आत्मरक्षा हेतु सबसे उपयुक्त हथियार बताया।इस मौके पर लक्ष्मी कुमारी, शेफाली चौहान, रंजना गॉड, प्रेम कुमारी, रिजवाना, निशा, तनुजा, संगीता आदि छात्राएं लाभान्वित हुईं। बाल पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम के तहत प्रोफेसर डॉ विनीता द्वारा छात्राओं को विभिन्न जानकारियां दी गई। इसके अतिरिक्त बाल विवाह और कन्या भ्रूण हत्या पर विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ शेफाली सुमन ने कहा कि बाल विवाह एवं कन्या भ्रूण हत्या अपराध है। इसके लिए समाज को जागरूक करने की आवश्यकता है। डॉ मंजू उपाध्याय ने कहा कि समाज में बालिकाओं की गिरती हुई संख्या भविष्य के लिए एक खतरनाक संकेत है। महिला सुरक्षा एवं कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ स्वयं जागरूक बनें और दूसरे लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर डॉ हिमांशु राय, डॉ विनीता, डॉ अजब सिंह ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी