अत्याचार का अंत करने के लिए हुआ श्रीकृष्णावतार : दीक्षित

हाथरस : सिकंदराराऊ में मंदिर श्री बगिया बारहसैनी में चल रही भागवत कथा के समापन के अवसर प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Sep 2017 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 14 Sep 2017 12:34 AM (IST)
अत्याचार का अंत करने के लिए हुआ श्रीकृष्णावतार : दीक्षित
अत्याचार का अंत करने के लिए हुआ श्रीकृष्णावतार : दीक्षित

हाथरस : सिकंदराराऊ में मंदिर श्री बगिया बारहसैनी में चल रही भागवत कथा के समापन के अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन वाष्र्णेय एवं समाजसेवी जयपाल सिंह चौहान ने पूजा अर्चना की तथा कथा व्यास आचार्य पं.सुभाष चन्द्र दीक्षित का सम्मान किया। इस अवसर पर कई मनमोहक झाकियां प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर आचार्य ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने अधर्म व अत्याचार का अंत करने के लिए जन्म लिया और मनुष्य के रूप में ब्रज क्षेत्र में अपनी लीलाओं के द्वारा धर्म की रक्षा की। भटके हुए लोगों को सही रास्ता दिखाया। श्रीमद् भागवत कथा ऐसा पवित्र ग्रंथ है जो कलियुग में मनुष्य को मोक्ष का मार्ग दिखाती है तथा धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता। वहा से लक्ष्मी जी स्वत: ही किनारा कर जाती हैं। इस अवसर पर दाऊदयाल वाष्र्णेय, विकास वाष्र्णेय, सुभाष चन्द्र शर्मा, डॉ.विश्ववर्ती पाठक, जगतवर्ती पाठक, ब्रज बिहारी कौशिक, चेतन शर्मा, वीरो वाष्र्णेय, निधीशराज वाष्र्णेय, केके शर्मा, जीवन भारद्वाज, श्याम वाष्र्णेय, बनवारी लाल, सुरेन्द्र सिंह मास्टर, सुरेश पुंढीर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी