पुलिस ने एक ही नंबर की दो टाटा मैजिक पकड़ी

पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 11:52 PM (IST)
पुलिस ने एक ही नंबर की  दो टाटा मैजिक पकड़ी
पुलिस ने एक ही नंबर की दो टाटा मैजिक पकड़ी

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक ही नम्बर की दो टाटा मैजिक पकड़ी है। पुलिस ने दोनों के चालको को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी से गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भेजा है।

एसआइ अखिलेश कुमार नगर के पन्त चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें मुखबिर से इन वाहनों के बारे में सूचना मिली। बताया गया कि अलीगढ़ की ओर से दो सफेद रंग की टाटा मैजिक आ रही हैं जिनको धोखाधड़ी करके एक ही रजिस्ट्रेशन पर चलाया जा रहा है। जैसे ही टाटा मैजिक पंत चौराहे पर पहुंचीं तो पुलिस ने उनको रोक लिया। पुलिस ने जब गाड़ियों की नम्बर प्लेट देखी तो एक ही रजिस्ट्रेशन नम्बर दोनों पर मिली। इस बीच दोनों के चालक भागने लगे तो पुलिस ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। पुलिस दोनों टाटा मैजिक को चालको समेत कोतवाली ले आई। दोनों गाड़ियों की गहनता से पड़ताल की। आरोपित पुलिस एवं परिवहन विभाग को धोखा देकर गाड़ियों को एक ही नम्बर प्लेट से दौड़ा रहे थे। पकडे गए आरोपितों ने अपना नाम पुष्पेंद्र उर्फ सुनील पुत्र रमेश सिंह निवासी गाव नगला छऊआ थाना सिकंदराराऊ व विनोद निवासी गाव मऊ चिरायल थाना सिकंदराराऊ बताया है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी