सादगी के साथ याद किया राजीव गांधी को

फोटो न. 57 58 सब हेड नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित की दौड़ प्रतियोगिता व गोष्ठी जन्मदिवस -दौड़ प्रतियोगिता में पवन कुमार रहे प्रथम दूसरे पर रहे योगेंद्र -सिकंदराराऊ हसायन सहपऊ में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Aug 2019 12:39 AM (IST) Updated:Wed, 21 Aug 2019 06:23 AM (IST)
सादगी के साथ याद किया राजीव गांधी को
सादगी के साथ याद किया राजीव गांधी को

संवाद सहयोगी, हाथरस: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर जनपद में अलग-अलग स्थानों पर कांग्रेसियों के अलावा अन्य संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें याद किया।

नेहरू युवा केंद्र संगठन के निर्देश पर गाँव नगला अंता मे नेहरू युवती संगठन द्वारा विचार गोष्ठी व दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मोहन सिंह, चरण सिंह, कल्पना चौधरी, सतीश चौधरी ने माल्यार्पण करके किया। संगठन अध्यक्ष कल्पना चौधरी ने युवाओं को उनके विचारों से अवगत कराया। दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पवन कुमार, द्वितीय योगेंद्र, तीसरे स्थान पर अतुल कुमार रहे। इस अवसर पर वालंटियर रौकी चौहान, सचिन, रोहित, लोकेश, सौरभ, कुलदीप, भोला, ललित मौजूद रहे।

सहपऊ : नगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र जैसवाल, राजेंद्र जैसवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, राजकुमार जैसवाल, भगवती प्रसाद कुशवाह, वाचाराम खटीक, मनीष जैसवाल व महेश माथुर मौजूद रहे।

सिकंदराराऊ : कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यशोदा भवन जीटी रोड स्थित कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के छविचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसमें उनके योगदान को याद करते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता पूर्व जिला उपाध्यक्ष जहीरुद्दीन पीरजादा व संचालन राशिद कुरैशी ने किया।

इस अवसर पर निखिलवर्ती पाठक, सारिक वारसी, आदिल कुरैशी, सिराज अहमद, संतोष वाल्मीकि, पवन शर्मा, राजकुमार बघेल, शिव कुमार, प्रशांत प्रताप, धर्मेद्र कुमार, नागेंद्र बघेल, रिंकेश यादव, आमिर शरीफ, समीर कुरैशी, अजीम जमील मौजूद रहे।

हसायन : कस्बा में नगराध्यक्ष व पीसीसी सदस्य सरारुद्दीन कुरैशी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता व संचार क्रांति में योगदान को सराहा गया।

इस मौके पर भगवान सिंह, साबिर अली, अशोक कुशवाह, हसीन मोहम्मद, लखन बिहारी, अशोक पाठक, आमिर खान, मोहनलाल शर्मा, शिव कुमार वाष्र्णेय, सोनू शर्मा, गीता कुशवाह, शमसुद्दीन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी