नोटिस पर आक्रोश, पूर्व मंत्री से मिले

लेबर कालोनी में रह रहे लोगों को दिया श्रम विभाग ने नोटिस महिलाओं ने जताया आक्रोश पूर्व मंत्री ने दिया समाधान का भरोसा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 01:15 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:15 AM (IST)
नोटिस पर आक्रोश, पूर्व मंत्री से मिले
नोटिस पर आक्रोश, पूर्व मंत्री से मिले

जासं, हाथरस : श्रम विभाग की ओर से लेबर कालोनी के तमाम वाशिंदों को नोटिस दिए जाने से लोगों में आक्रोश पैदा हो गया। क्षेत्रीय वाशिंदे पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से मिले। उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए निदान की मांग की। उन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शुक्रवार को क्षेत्रीय महिलाएं व लोग लेबर कालोनी मार्ग में पहुंचे। जहां पर उन्होंने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय से मुलाकात करते हुए श्रम मंत्री के नाम एक पत्र भी सौंपा। कहा कि लेबर कालोनी 60 वर्ष पुरानी है। तभी इस कालोनी का निर्माण हुआ था। तब से अब तक श्रम विभाग ने कोई जीर्णोद्धार नहीं कराया। इस कालोनी में 99 प्रतिशत लोग मजदूर व अल्प वेतन भोगी हैं। चूंकि 60 वर्ष में क्वाटरों के जीर्ण-शीर्ण होने के कारण अधिकतर लोगों ने स्वयं जीर्णोद्धार कर नया निर्माण कार्य कराया है। अब विभाग ने नया कंस्ट्रक्शन तोड़ने के नोटिस दे दिए हैं। जो क्वार्टर खाली पड़े हैं वे पूरी तरह से जीर्ण-शीर्ण व ध्वस्त हो चुके हैं। महिलाओं का कहना था कि यदि इनमें नया निर्माण न कराया गया होता तो यह भवन भी पूरी तरह से जर्जर हो चुके होते। इन लोगों ने मांग की कि उनके मकानों को न तोड़ा जाए।

पूर्व मंत्री ने इस लोगों को आश्वासन दिया कि वह श्रम मंत्री से वार्ता करेंगे और समस्या का निदान कराया जाएगा। तब कहीं जाकर लोगों का आक्रोश शांत हो सका। मांग पत्र पर अशोक मल्होत्रा, राजीव कुमार वाष्र्णेय, राकेश कुमार, प्रतीक कुमार वाष्र्णेय, रवींद्र कुमार शर्मा समेत दर्जनों लोगों के हस्ताक्षर मौजूद हैं। मृतका के स्वजन को सांत्वना

हाथरस : सविता समाज उत्थान समिति के तत्वावधान में हाथरस जंक्शन के गांव गंगचौली में सिलिंडर से गैस रिसने से हुए हादसे में बसंत लाल सविता की पत्नी लता सविता की मौत के मामले में समिति के पदाधिकारियों ने पीड़ित स्वजन को सांत्वना दी। वीरेश सविता, दीपक ठाकुर, पुष्पेंद्र छतारीवाल, भगवान सिंह, ओमप्रकाश, आकाश सविता, वीरपाल सिंह उपस्थित थे। संसू

chat bot
आपका साथी