सांसद ने गिनाए प्रदेश सरकार के कार्य

कार्यक्रम : मंडल बिसावर के विभिन्न गांवों के बूथ अध्यक्षों का किया गया स्वागत ब्लर्ब- बोले-'जितना कार्य पिछले पांच साल में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ'

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 01:05 AM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 01:05 AM (IST)
सांसद ने गिनाए प्रदेश सरकार के कार्य
सांसद ने गिनाए प्रदेश सरकार के कार्य

संवाद सहयोगी, हाथरस : सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने सादाबाद विधानसभा क्षेत्र के मंडल बिसावर के सेक्टर गढ़ उमराव के गांव अभयपुरा, चिरावली, सिथरापुर आदि के सभी बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन व सम्मान किया।

सांसद ने मोदी व योगी सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जितना कार्य पिछले पांच साल में हुआ है, उतना कभी नहीं हुआ था। मोदी सरकार किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है। वहीं योगी सरकार ने ऋण माफी करके किसानों को बड़ी राहत दी है। किसान नीति आयोग का भी गठन किया गया है, जिसमें फसल बीमा द्वारा किसानों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता बूथ अध्यक्ष कारेलाल व संचालन तुलसीदास मंडल अध्यक्ष बिसावर ने किया। वहां जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा चौधरी. चन्द्रवीर ¨सह, जिलामंत्री तेजवीर ¨सह, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, मंडल उपाध्यक्ष चन्द्रभान ¨सह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गोपाल चाहर, बूथ अध्यक्ष लोटन ¨सह, प्रधानाचार्य विजय ¨सह, जिला पंचायत सदस्य सत्तो फौजी आदि मौजूद थे।

बूथ कमेटी अध्यक्षों का स्वागत

भाजपा महिला मोर्चा ने सेक्टर 6 मतदान केंद्र सुरजोबाई ग‌र्ल्स कॉलेज के बूथ अध्यक्ष का सम्मान किया। जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता ने समिति के अध्यक्ष सहित सभी कमेटी सदस्यों का तिलक कर अभिनंदन किया। वहां गरध्यक्ष मोहन पंडित, नगरमंत्री अशोक गोला, बूथ अध्यक्ष विशाल ¨सह, कृष्ण मुरारी वाष्र्णेय, संतोष जोशी, दिलीप चौधरी, श्याम अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

सिकंदराराऊ : भाजपा के बूथ संख्या 149, 150, 151, 152, 153, 154, 155, 156, 157, 158, 159 आदि 11 बूथों पर जाकर समिति सदस्यों का स्वागत किया गया। नगला कटैला में समिति के अध्यक्ष तथा पदाधिकारियों का विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा ने स्वागत किया।

सेक्टर नावली में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश सिंह चौहान ने अध्यक्ष व बूथ कमेटी सदस्यों का स्वागत किया। दूसरी ओर सेक्टर टीकरी खुर्द के गाव टटी डडिया में समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल एवं समस्त समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह सुरेन्द्र पुंढीर (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने किया। भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह एडवोकेट ने हसायन मण्डल के बूथ संख्या 230, 231, 232, 233, 234 बूथ पदाधिकारियों का स्वागत किया।

chat bot
आपका साथी