मध्य प्रदेश की महिला से पति के सामने ही दुष्कर्म

-बेटी की ससुराल जा रहे दंपती को बहाने से रोका और लूटी आबरू -पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से दबोचा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 30 Dec 2018 08:00 AM (IST) Updated:Sun, 30 Dec 2018 08:00 AM (IST)
मध्य प्रदेश की महिला से  पति के सामने ही दुष्कर्म
मध्य प्रदेश की महिला से पति के सामने ही दुष्कर्म

संवाद सूत्र, हाथरस : अपनी बेटी की ससुराल जा रहे मध्य प्रदेश के दंपती को एक युवक ने रात होने पर बहाने से अपने घर पर रोक लिया और आधी रात को पति के सामने ही महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के पति की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित को धर दबोचा। दुष्कर्म का आरोपित पांच बच्चों का पिता है।

पीड़िता के मुताबिक वह मध्यप्रदेश के सागर से मथुरा में दर्शन व परिक्रमा करने आई थी। इसके बाद शुक्रवार को पति के साथ सहपऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटी की ससुराल जा रही थी। 47 वर्षीय महिला के मुताबिक शुक्रवार रात नौ बजे वह सादाबाद के विनोबा नगर चौराहे पर पहुंची, जहां उनकी मुलाकात आरोपित अकबर से हुई। अकबर चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाता है। वह उस समय दुकान बंद कर रहा था। दंपती ने अकबर से बेटी के गांव का रास्ता पूछा तो अकबर ने कहा कि उनकी बेटी का गांव उसके गांव के बिल्कुल पास है। दंपती अकबर के साथ उसके गांव की ओर चल दिए। रात होने पर अकबर ने दंपती को अपने घर पर रुकने और अगले दिन सुबह निकलने की सलाह दी। अकबर की बदनीयत से अंजान दंपती उसकी बातों में आ गए और रात को उसके घर पर रुक गए। पीड़िता का आरोप है अकबर ने देर रात उसे दबोच लिया। विरोध करने पर जागे उसके पति ने अकबर को रोकने की कोशिश की। अकबर ने पीड़िता के पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद डरे-सहमे पति-पत्नी किसी तरह आरोपित के चंगुल से निकलकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को आपबीती बताई। कोतवाल जगदीश चंद्र ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस ने महिला का चिकित्सीय परीक्षण करा लिया है।

chat bot
आपका साथी