खाद की घटतौली से लहलहा रहा भ्रष्टाचार

इफ्को के बोरो में दो किलो तक कम निकल रहा यूरिया, कई शिकायतें आईं किसानों ने बरसौली व बपंडई पर बोरों की तोल कराई तो खुली पोल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM (IST) Updated:Fri, 21 Dec 2018 12:46 AM (IST)
खाद की घटतौली से लहलहा रहा भ्रष्टाचार
खाद की घटतौली से लहलहा रहा भ्रष्टाचार

संवाद सूत्र, हाथरस : पुरदिलनगर में साधन सहकारी समितियों पर पूरा दाम देने के बाद भी किसानों को यूरिया बोरों में कम मिल रहा है। गुरुवार को जब पुरदिलनगर के बरसौली व बपंडई पर इफ्को यूरिया के बोरों की तोल कराई गई तो इनमें दो किलो तक कम यूरिया था। इस पूरे प्रकरण में भ्रष्टाचार की बू आ रही है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।

दरअसल, साधन सहकारी समिति बरसौली से सिरडमई के कुछ किसान यूरिया ले गए थे। शक होने पर बोरा तोला गया। इनमें 43 किलो वजन निकला, जबकि 45 किलो वजन बोरे का होना चाहिए था। किसानों ने जब इसकी शिकायत समिति पर आकर की और वहां स्टॉक में रखे कुछ बोरों को तोलने पर भी मात्रा कम निकली। बपंडई समिति पर भी बोरो की तोल कराई। यहां भी स्थिति वही थी। ऐसी ही शिकायतें सासनी क्षेत्र से भी आई हैं। ग्रामीणों के बोल

समितियों पर जो इफ्को यूरीया मोटे दाने का है और जिस पर 295 रुपये बिक्री रेट लिखा है, उसी में यूरिया कम है। 299 रुपये प्रिंट वाले बोरे में यूरिया सही निकल रहा है।

रवेन्द्र ¨सह, भैंकुरी हम दो दिन पहले दो बोरा ले गए थे। उसका वजन किया तो डेढ़ किलो कम था। समिति पर अन्य बोरों का वजन भी कम निकला।

उमेश चंद्र, नगला मधुकर क्षेत्रीय सहकारी समिति पर खाद लेने गया था। कट्टों में निर्धारित मात्रा के अनुरूप वजन नहीं निकला है। इसकी शिकायत अधिकारियों से की जाएगी।

चमन खां, नगला भूरा, सासनी खाद लेने आया था मगर कट्टे में पूरे वजन का खाद नहीं निकला है। मजबूरन इसे खरीदना पड़ा।

वेद प्रकाश, जिरौली इनका कहना है

वैसे इस तरह की शिकायतें मेरे संज्ञान में नहीं आई हैं। फिर भी इसकी पड़ताल कराएंगे। इस संबंध में सभी समितियों को पत्र भी जारी किया जाएगा। सभी सचिवों को निर्देश हैं कि सोसाइटी पर आने के दौरान ही रैंडम चे¨कग करें, अगर वजन कम हो तो यूरिया वापस कर दें।

अरविंद दुबे, एआर, को-ऑपरेटिव

chat bot
आपका साथी