मेहंदी की रंगत पर कोरोना का साया

इस बार घरों पर बुलवाकर मेहंदी लगवा रहीं महिलाएं अरेबियन व ब्राइडल डिजाइन हैं खास पसंद

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Jul 2020 12:26 AM (IST) Updated:Wed, 22 Jul 2020 12:26 AM (IST)
मेहंदी की रंगत पर कोरोना का साया
मेहंदी की रंगत पर कोरोना का साया

जासं, हाथरस : कोरोना संक्रमण के बीच हरियाली तीज मनाई जा रही है। बावजूद इसके महिलाओं में परंपरागत तरीके से सजने व संवरने की होड़ लगी हुई है। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वे पूरा ख्याल रख रही हैं। मेहंदी लगवाने के साथ आइ ब्रो भी सेट करवा रही हैं।

ये डिजाइन हैं खास पसंद

हरियाली तीज पर सुहागिनों के श्रृंगार में मेहंदी महत्वपूर्ण होती है। आजकल मेहंदी में अरेबियन, ब्राइडल, बांबे कट, जयपुरी, गोल्डन सिल्वर, ब्लैक शामिल है। पूरे हाथ अलावा कलाई से ऊपर तक मेहंदी लगवाना भी पसंद करती हैं। इसमें कलश, शहनाई की डिजाइन के अलावा अंगुलियों में अंगूठी भी बनवाती हैं। मेहंदी लगाने वाले बनी सिंह का कहना है कि सुहागिनें अरेबियन व ब्राइडल अधिक पसंद करती हैं। वर्जन--

कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेहंदी लगवाने में पूरी सावधानी बरती जा रही है। महिलाएं घर पर लगवाना पसंद कर रही हैं। दुकान पर लगवाने भी आ रही हैं।

निशा, ब्यूटी पार्लर संचालक

हरियाली तीज ने दी छोटी

सुहागनगरी को संजीवनी

संसू, हसायन : लॉकडाउन के कारण छोटी सुहागनगरी हसायन में कांच की चूड़ियों के कारोबार कई महीने बंद रहे मगर हरियाली तीज ने नई संजीवनी दी है। हरियाली तीज को देखते हुए हरी चूड़ी बनाने का काम दिन रात हो रहा है। इसके अलावा पीली व लाल रंग की चूड़ियां भी बनाई जा रही हैं।

बोले मजदूर

लॉकडाउन के कारण काम बंद हो गया था। इससे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया था। अब काम मिलने से राहत मिली है।

सलीम खां पहले चू़ड़ियां बनवाने की मांग नहीं आ रही थी। अब मांग आने से यहां से यहां के कारीगरों को भी काम मिल गया है।

अक्की

chat bot
आपका साथी