एक करोड़ से बनेगी सिविल कोर्ट की बिल्डिंग

अलीगढ़ रोड पर फौजी पड़ाव की दो हेक्टेयर जमीन में होगा निर्माण -जिला जज ने भूमि पूजन कर किया शुभारंभ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Jul 2019 01:15 AM (IST) Updated:Sat, 13 Jul 2019 06:25 AM (IST)
एक करोड़ से बनेगी सिविल कोर्ट की बिल्डिंग
एक करोड़ से बनेगी सिविल कोर्ट की बिल्डिंग

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में अलीगढ़ रोड स्थित फौजी पड़ाव की दो हेक्टेयर जमीन में वाह्य न्यायालय (सिविल कोर्ट) का निर्माण किया जाएगा। इस पर 1.2 करोड़ की लागत का अनुमान है। शुक्रवार को इसका शुभारंभ जिला जज रमेश चंद्र दिवाकर, सिविल जज बलराम पवार, परिवार न्यायाधीश बीडी भारती, सीजेएम विनय आर्य, एसडीएम रामजी मिश्र, सीओ डॉ. राजीव कुमार ने भूमि पूजन कर किया। ज्योतिषाचार्य पंडित विनय मिश्रा ने मंत्रोच्चार के साथ कराया। जिला जज दिवाकर ने कहा कि न्याय की सही कल्पना तभी साकार होती है जब वादी को सस्ता व सुलभ न्याय मिले। प्रत्येक पीड़ित को न्याय की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के लिए ही न्यायालयों को स्थापित किया गया है। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक शर्मा , सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, योगेश नाथ शुक्ला, अजय पुंढीर, रमेश पचौरी, कोतवाल डीजे सिसोदिया, युवराज सिंह चौहान, मनीष कुलश्रेष्ठ, देवेंद्र दीक्षित शूल, बनी सिंह बघेल, डीजे चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी