प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसी करेंगे मंथन

सिकंदराराऊ में आयोजित किया गया विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण शिविर।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 04:09 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 04:09 AM (IST)
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसी करेंगे मंथन
प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेसी करेंगे मंथन

संवाद सूत्र, हाथरस : सिकंदराराऊ में कांग्रेस पार्टी का विधानसभा स्तर पर प्रियंका गांधी वाड्रा की टीम की ओर से ब्लाक, न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पदाधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम चल रहा है। सिकंदराराऊ में शुक्रवार को ममता फार्म हाउस में सुबह नौ बजे से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसकी तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने गुरुवार को सिकंदराराऊ के कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं आवेदक प्रत्याशियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। तय किया कि सभी साथी अपने क्षेत्र के न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत, ब्लाक, नगर वार्ड से पदाधिकारियों को लाना सुनिश्चित करेंगे। किस प्रकार कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारी के साथ साथ प्रचार प्रसार एवं बूथ मैनेजमेंट के लिए तैयार करना है, इसमें दिशा निर्देश दिए जाएंगे। शिविर में ब्लॉक कमेटी, न्याय पंचायत कमेटी, ग्राम पंचायत अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, नगर कमेटी आवश्यक रूप से मौजूद रहेंगी। सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेसियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नावेद अहमद खान, सत्य प्रकाश शर्मा, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निखिलवर्ती पाठक, नगर अध्यक्ष हसीन खान, नगर अध्यक्ष पुरदिलनगर सोनू पंडित, पवन पंडित, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, अजीत कुमार चौहान आदि मौजूद थे। प्रशिक्षण शिविर में किया प्रशिक्षित

संस, हाथरस : प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर ब्लाक व ग्राम पंचायत स्तर पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। गुरुवार को राधा-कृष्ण कृपा भवन में हाथरस विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने टीम के सभी साथियों को प्रशिक्षण देकर तिरंगा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। एससी-एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुलदीप कुमार सिंह ने जिला स्तर की समस्याओं को एवं शासन प्रशासन की नाकामियों को कार्यकर्ताओं के बीच रखा। प्रशिक्षण शिविर में तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी