उन्नाव कांड पर कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

जागरण संवाददाता, हाथरस : शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्नाव दुष्कर्म कांड

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM (IST) Updated:Fri, 13 Apr 2018 11:56 PM (IST)
उन्नाव कांड पर कांग्रेसियों का कैंडल मार्च
उन्नाव कांड पर कांग्रेसियों का कैंडल मार्च

जागरण संवाददाता, हाथरस : शुक्रवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने उन्नाव दुष्कर्म कांड के विरोध में कैंडल मार्च निकाला।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित की अगुवाई में चामड़ गेट से कैंडल मार्च निकाला गया। दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जेल में हत्या पर रोष जाहिर किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लूट, हत्या, डकैती, अपहरण चरम पर है। ऐसी सरकार को तत्काल ही बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर डा. मुकेश चंद्रा, अशोक गुप्ता, रिषी कुमार कौशिक, संजीव आंधीवाल, गो¨वद चतुर्वेदी, योगेश कुमार गुप्ता, लोकेश गुप्ता, कृपेंद्र ¨सह चौहान, शशांक पचौरी आदि मौजूद रहे।

शहर कांग्रेस कमेटी ने शहीद भगत ¨सह पार्क आगरा रोड पर कैंडल मार्च निकाला। यहां शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में 8 साल की बच्ची के साथ द¨रदगी और उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता के पिता की जेल में हत्या दोनों जघन्य अपराध हैं। एक तरफ मोदी-योगी की सरकारें बेटी बचाओ अभियान का नारा दे रही हैं तो दूसरी ओर ये घटनाएं हो रही हैं। बहन बेटियां सुरक्षित नहीं तो ऐसा अभियान देश को नहीं चाहिए।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बीना गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि भारत की प्रत्येक मां अपनी बेटी को घर से बाहर भेजने में डरती है। गिर्राज ¨सह गहलोत, पन्नालाल, नारायण प्रसाद, अविनाश पचौरी, डॉ रमन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उप्र कांग्रेस कमेटी की बैठक खंदारी गढ़ी पार्क में जिलाध्यक्ष विजेंद्र ¨सह की अध्यक्षता में हुई। संचालन महामंत्री विनोद कुमार ने किया। चौधरी विजेंद्र ¨सह, मंडल प्रभारी योगेश कुमार ओके, वीरेंद्र निराला, देवानंद, शिवम कुमार, राजेंद्र प्रसाद, सुनील पहलवान, रॉविन, रवि कुमार आदि ने दोनों घटनाओं को भाजपा सरकार को घेरा।

chat bot
आपका साथी