मां-बाप की रार में बच्चों का भविष्य दांव पर

दोनों के बीच हुआ था प्रेम विवाह, अब अनबन बाल कल्याण समिति ने कराए पिता के सुपुर्द ब'चे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 12:54 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 12:54 AM (IST)
मां-बाप की रार में बच्चों  का भविष्य दांव पर
मां-बाप की रार में बच्चों का भविष्य दांव पर

संस, हाथरस : दोनों मासूम बच्चों को पत्नी के घर के बाहर छोड़कर गया युवक बुधवार को उन्हें लेने के लिए पहुंच गया था। दो महीने पहले भी पति-पत्नी के बीच का यह विवाद कोतवाली हाथरस गेट में आया था, लेकिन तभी महिला ने बच्चे लेने से साफ इंकार कर दिया।

कासगंज के सोरों निवासी सोनू की शादी आठ साल पहले च्योति निवासी सोरों से हुई थी। दोनों ने लव मैरिज थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। पिता की मौत के बाद च्योति की मां अपने भाई के घर रहने आ गई। आठ महीने पहले पति-पत्नी में विवाद होने पर च्योति मां के पास आ गई तथा तब से वापस नहीं गई है। नौ जुलाई 2018 को सोनू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी तथा अकेले दोनों बच्चों का लालन-पालन करने में असमर्थता जताई थी। पुलिस के हस्तक्षेप पर तब छोटे बेटे को मां ने रख लिया था तथा बड़े को पिता ले गया था। भाई से अलग होने पर छोटा बेटा रो रहा था। इसलिए दूसरे दिन पिता दोनों बच्चों को ले गया था। मंगलवार को फिर से सोनू यहां आया और पत्नी को ले जाने का प्रयास किया। पत्नी के ना जाने पर दोनों बच्चों को यहां छोड़ गया। मां ने बच्चों को रखने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस ने फिर से हस्तक्षेप किया। सोनू को कासगंज से बुलाया। बाल कल्याण समिति के जरिए दोनों बच्चों को पिता के सुपुर्द किया गया।

chat bot
आपका साथी