मारपीट का मुख्य आरोपित रणेंद्र सिंह गिरफ्तार

फोटो न. 50 53 ््

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 01:34 AM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:08 AM (IST)
मारपीट का मुख्य आरोपित रणेंद्र सिंह गिरफ्तार
मारपीट का मुख्य आरोपित रणेंद्र सिंह गिरफ्तार

संसू, हाथरस : सिकंदराराऊ में लेखपालों के साथ मारपीट प्रकरण के मुख्य आरोपित रणेंद्र सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मंगलवार को तहसील दिवस के समापन के बाद आरोपितों ने लेखपालों के साथ मारपीट कर दी थी। पीड़ित लेखपाल ने पांच नामजद समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार न कर सकी। लेखपालों ने हड़ताल कर पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया। कोतवाल डीके सिसोदिया ने बताया कि झगड़े के मुख्य आरोपी रणेंद्र सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपितों की गिरफ्तारी न होने तक रहेगी हड़ताल

संसू, सिकंदराराऊ : प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर लेखपालों के साथ हुए विवाद में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर दूसरे दिन भी लेखपाल हड़ताल पर रहे।

लेखपाल संघ ने आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल चल रही है। दूसरे दिन शनिवार को लेखपाल संघ के तत्वाधान में लेखपालों ने हड़ताल जारी रखी ।

इस मौके पर नेम सिंह, शिव कुमार, सौरभ कुमार यादव, विनय सेंगर, आदित्य पुंढीर, निजामुद्दीन, श्याम बिहारी लाल, स्वदेश कुमार, शिव कुमार शर्मा, हेमंत वर्मा, मुकेश चंद्र, रामवीर सिंह, होडिल सिंह, प्रेम शकर यादव, नीलम गौतम, गुंजन उपाध्याय , रविकात, दीपक कुमार, यशपाल सिंह, यतेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी