भाकियू हरपाल गुट का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

किसान-मजदूरों की समस्याओं का समाधान न होने से नाराजगी, जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 11:57 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 11:57 PM (IST)
भाकियू हरपाल गुट का  कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन
भाकियू हरपाल गुट का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, हाथरस : किसानों की समस्याओं का निस्तारण न होने पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। किसान व मजदूरों की समस्याओं के निस्तारण के सबंध में जिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।

प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार पुंढीर तथा संचालन गुलवीर ¨सह गौड़ ने किया। पंचायती धरने पर जाटव समाज के भाकियू नेता केपी ¨सह ने एससी-एसटी एक्ट में केंद्र सरकार के संशोधन का विरोध किया। कहा कि इससे सवर्ण व पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। बिजली दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने, फसलों पर लगाई गई वर्तमान दरों से दूने भाव घोषित करने, 70 वर्षों से फसलों की लागत से कम भाव देने पर किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने, कृषि विभागों में बढ़ता भ्रष्टाचार समाप्त करने, डीजल पेट्रोल पर जीएसटी लगाकर सस्ता करने की मांग की। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी डॉ. रमाशंकर मौर्य को दिया। धरना प्रदर्शन में भाकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल ¨सह, प्रदेश उपाध्याय विनोद कुमार पुंढीर, तहसील सासनी अध्यक्ष श्रीपाल ¨सह, सूबेदार मेजर, गिर्राज ¨सह वरिष्ठ, दादा वीरी ¨सह, रमेश ¨सह, प्रदीप ¨सह, सुबोध बिहारी सक्सेना, बनी ¨सह, महेंद्र ¨सह राजा प्रधान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी