बैंककर्मी रहे हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

निजीकरण का विरोध करने के साथ ही अन्य मांगों को लेकर ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 03:18 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 03:18 AM (IST)
बैंककर्मी रहे हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित
बैंककर्मी रहे हड़ताल पर, कामकाज प्रभावित

जासं, हाथरस : ऑल इंडिया बैंक एसोसिएशन के आह्वान पर गुरुवार को यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन के बैनर तले जनपद में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस हड़ताल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और निजी बैंकों के कर्मचारी दूर रहे। अन्य बैंकों में कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कामकाज प्रभावित रहा।

गुरुवार को सुबह 10.30 बजे कर्मचारी इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा पर जमा हुए और मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। कर्मचारियों ने बैंकों के निजीकरण का उपाय रोकने की आवाज बुलंद की। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के सुधार की मांग की। डिफॉल्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, विशाल कॉरपोरेट एनपीए को वसूलने, बैंक जमा राशि पर ब्याज दर बढ़ाने, बैंकों में पर्याप्त भर्ती करने, बैंक कर्मचारियों पर नई पेंशन योजना को समाप्त करने की मांग उठाई। यहां शाखा मंत्री राकेश कुमार वर्मा, वीके शर्मा, अजय कुमार, हुकुम सिंह, यतीश गर्ग, बीडी गुप्ता, राजकुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमप्रकाश आदि थे।

हड़ताल के कारण बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक व पंजाब नेशनल बैंक व अन्य बैंकों में कामकाज ठप रहा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हुई

सिकंदराराऊ में भी असर : सिकंदराराऊ कस्बे में भी ऑल इंडिया बैंक इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर एसोसिएशन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर रहे। निजी व भारतीय स्टेट बैंक में काम होता रहा। अन्य बैंकों के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सहालग के कारण धन की आवश्यकता होने पर रुपये नहीं निकाल पाए। एलआइसी कर्मी भी हड़ताल पर

विभिन्न मांगों को लेकर इंश्योरेंस इंपलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम के कर्मचारी भी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। इसके चलते सभी कार्य प्रभावित हुए। एलआइसी कर्मचारियों की मांग है कि एलआइसी के आइपीओ के प्रस्ताव को वापस लिया जाए। देश की आत्मनिर्भरता के प्रतीक पब्लिक सेक्टर और सरकारी संस्थानों को कमजोर करने व इनके विनिवेश की नीति वापस ली जाए। नई पेंशन स्कीम को वापस लाया जाए। सभी कर्मचारियों के लिए 1955 की पेंशन स्कीम को लागू किया जाए। वहीं एलआइसी कर्मचारियों का वेतन पुनर्निर्धारण मांगों को पूरा किया जाए।

chat bot
आपका साथी