तहसीलदार ने चारागाह की भूमि कराया कब्जा मुक्त

हाथरस : सिकंदराराऊ के तहसीलदार राजीव राज ने तहसील क्षेत्र के गाव महेबा एवं शेरपुर में चारागाह की भूम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 12:40 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 12:40 AM (IST)
तहसीलदार ने चारागाह की  भूमि कराया कब्जा मुक्त
तहसीलदार ने चारागाह की भूमि कराया कब्जा मुक्त

हाथरस : सिकंदराराऊ के तहसीलदार राजीव राज ने तहसील क्षेत्र के गाव महेबा एवं शेरपुर में चारागाह की भूमि को कब्जा मुक्त कराया तथा सात लोगों के खिलाफ अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बता दें कि तहसील दिवस में गाव महेबा तथा शेरपुर के लोगों ने चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। जिलाधिकारी ने चारागाह की भूमि से अवैध कब्जा हटाने तथा कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। तहसील दिवस में आईं शिकायतों का निस्तारण करते हुए तहसीलदार राजीवराज ने दोनों गावों के चारागाह की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। गाव में पहुंच कर उनकी मौजूदगी में चारागाह की पैमाइश की गई। तहसीलदार राजीव राज ने बताया कि गाव नगला विजन निवासी ब्रजराज सिंह पुत्र नत्थू सिंह, चन्द्रपाल पुत्र मुंशी सिंह, वीरेन्द्र सिंह पुत्र लखपत सिंह तथा गाव शहबाजपुर निवासी कुंवरजीलाल, मुन्नेश कुमार, डोरीलाल पुत्रगण छीतरमल के खिलाफ चारागाह की भूमि पर अवैध कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

chat bot
आपका साथी