सजाई थाली, बनाई रंगोली

फोटो-13 हाथरस : लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में दीप व पूजा थाली सजाओ रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। च

By Edited By: Publish:Sun, 23 Oct 2016 01:12 AM (IST) Updated:Sun, 23 Oct 2016 01:12 AM (IST)
सजाई थाली,  बनाई रंगोली

फोटो-13

हाथरस : लार्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में दीप व पूजा थाली सजाओ रंगोली बनाओ प्रतियोगिता हुई। चारों हाउस कृष्णा, केशव, गोविंद और माधव के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। चारों हाउस के बच्चों को सब जूनियर, जूनियर व सीनियर वर्ग में बांटा गया। सब जूनियर वर्ग के बच्चों ने दीपक सजाए और जूनियर वर्ग के बच्चों ने आकर्षक ढंग से पूजा थाली सजाई। सीनियर वर्ग की छात्राओं ने मनोरम रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। अपने हाउस को अग्रणी व प्रथम स्थान दिलाने के लिए छात्र-छात्राओं ने क्रियात्मक कार्य को सार्थक व सराहनीय तरीके से किया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने प्रतियोगिता का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में आशुतोष शर्मा, लवकेश सेठ, श्रवण वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, डॉ. मीनू शर्मा, वंदना खुराना, छाया उपाध्याय, ओमप्रकाश ¨सह, स्वतंत्र भारद्वाज, शारदा शर्मा, हेमा गौड़ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी