मावा, पनीर व तम्बाकू के लिए नमूने

जागरण संवाददाता, हाथरस : दीपावली के त्योहार को मद्देनजर डीएम के निर्देश पर जिले भर में एफडीए की टीम

By Edited By: Publish:Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 21 Oct 2016 12:24 AM (IST)
मावा, पनीर व तम्बाकू के लिए नमूने

जागरण संवाददाता, हाथरस : दीपावली के त्योहार को मद्देनजर डीएम के निर्देश पर जिले भर में एफडीए की टीम छापामार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत हाथरस में तम्बाकू व सासनी में मावा व पनीर के नमूने लिए गए। छापेमारी की भनक लगते ही अन्य डेयरी संचालक दुकान बंद कर भाग गए।

जिला अभिहित अधिकारी श्वेता सैनी की अगुवाई में गुरुवार को छापामार कार्रवाई की गई। इस टीम में उनके साथ मुख्य सुरक्षा अधिकारी हरेन्द्र ¨सह, सुरक्षा अधिकारी गजराज ¨सह, महीपाल ¨सह, पंकज राना, मुनेन्द्र राना, राकेश कुमार आदि भी शामिल थे। सीएफआई के अनुसार इस टीम ने नजिहाई बाजार स्थित माहेश्वरी तम्बाकू स्टोर से प्रधान तम्बाकू का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने पास ही स्थित वाष्र्णेय तम्बाकू स्टोर से राजश्री व विमल का नमूना लिया। टीम ने बांस मंडी स्थित आरके एजेंसी से से रजनीगंधा का सेम्पल लिया। यहां पर टीम को बौन कंपनी के 15 कार्टून बिस्कुट मिले, जो एक्सपायरी डेट के थे। इनको खत्म कराया गया।

इसे देखकर बाजारों में अफरा-तफरी मची रही। इसके बाद टीम सासनी के गांव निनामई पहुंच गई। टीम ने निनामई में जुगल किशोर के यहां छापामार कार्रवाई की तो वहां पर मावा बनता हुआ मिला। मुख्य सुरक्षा अधिकारी हितेन्द्र ¨सह ने बताया कि यहां पर निरीक्षण किया। यहां ऐसा कोई भी सामान नहीं मिला जो संदिग्ध हो। उन्होंने बताया कि यहां से मावा का नमूना लिया गया। इसके बाद टीम ने लौटते समय गांव बिजाहरी स्थित सलीम की दूध डेयरी पर भी छापामार कार्रवाई की। अन्य डेयरी संचालक अपनी डेयरी बंद कर भाग गए थे। सलीम की डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया है। उन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।

इनका कहना है-

दीपावली के चलते छापामार कार्रवाई की जा रही है। दूध, मावा, पनीर आदि के नमूने लिए जा रहे हैं। दुकानदारों को साफ सफाई के भी निर्देश दिए हैं। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नमूने लिए जाएंगे।

श्वेता सैनी, जिला अभिहित अधिकारी।

chat bot
आपका साथी