'इसलिए मैंने मोरनी का रूप ले लिया'

जागरण संवाददाता, हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार की रात को ब्रज सांस्कृतिक स

By Edited By: Publish:Sun, 25 Sep 2016 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 25 Sep 2016 12:51 AM (IST)
'इसलिए मैंने मोरनी का रूप ले लिया'

जागरण संवाददाता, हाथरस : मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में शुक्रवार की रात को ब्रज सांस्कृतिक संगीत व लोकनृत्य कला का शानदार आयोजन हुआ। इस दौरान मयूर नृत्य व फूलों की होली ने मन मोह लिया। लोग लोकनृत्य-संगीत पर थिरकते नजर आए। दाऊ बाबा की जयकार से पूरा पंडाल गूंजता रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश अजीत ¨सह, डीएम अविनाश कृष्ण ¨सह, विशिष्ट अतिथि सीजेएम गौरव कुमार, सपा विधायक देवेन्द्र अग्रवाल के प्रतिनिधि राकेश अग्रवाल ने किया। संयोजक अशोक कुमार जीके, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, अजय भारद्वाज एडवोकेट, स्वागत समिति में शामिल बौहरे ब्रज मोहन शर्मा, राकेश बंसल, श्रीकृष्ण खेतान, सुंदर लाल मित्तल, अशोक रावत, विनय खंडेलवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतीक चिह्न भी दिए गए। इसके बाद शुरू हो गई श्री गिर्राज जी ब्रजकला केन्द्र के कलाकारों के कार्यक्रमों की प्रस्तुति। सबसे पहले राधा-कृष्ण की झांकी सजायी गई। अतिथियों ने माल्यार्पण कर व आरती उतार कर उनका स्वागत किया। इसके बाद 56 भोग की झांकी ने सभी का मन मोह लिया।

फिर कलाकारों ने मयूर नृत्य पेश किया। राधा-कृष्ण व गोपियों ने मयूर नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने 'इसलिए मैने मोरनी का रूप ले लिया..' गीत पर शानदार नृत्य पेश किया। दूसरी ओर फूलों की होली ने भी पूरे परिसर का नजारा ही बदल दिया। जमकर फूल बरसे और महिला पुरुष, बच्चे सभी इन कलाकारों के साथ नाचते नजर आए। इस दौरान राधा-कृष्ण की जय-जयकार होने लगी। कार्यक्रम का सबसे मुख्य आकर्षण था चरकुला नृत्य, जिसकी सभी ने सराहना की। संयोजक अशोक अग्रवाल जीके ने आभार जताया।

इस मौके पर समन्वयक राकेश कुमार गुप्ता एसडीएम, कमलेश गोयल तहसीलदार, मनोज वाष्र्णेय नायब तहसीलदार, सरंक्षक भगवती पौरुष एडवोकेट, महेन्द्र शर्मा एडवोकेट, योगेन्द्र मोहता एडवोकेट, राजेश ¨सह गुड्डू, विजय शर्मा एडवोकेट, सतीश पहलवान, मुकेश गुप्ता, बांके बिहारी अपना वाले, नीरज वाष्र्णेय, शीतल शर्मा, केशव ¨सह, सचिन उपाध्याय आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी