लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेंगे रोहित

हाथरस : हाथरस जंक्शन के गांव टिकारी के रहने वाले यशपाल ¨सह के बेटे रोहित कुमार ¨सह का चयन भारतीय सेन

By Edited By: Publish:Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 24 Sep 2016 11:37 PM (IST)
लेफ्टिनेंट बनकर देश की सेवा करेंगे रोहित

हाथरस : हाथरस जंक्शन के गांव टिकारी के रहने वाले यशपाल ¨सह के बेटे रोहित कुमार ¨सह का चयन भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर हुआ है। वे सेना में लेफ्टिनेंट बनेंगे।

पिता यशपाल ¨सह कौमरी इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। रोहित की पढ़ाई मेरठ में हुई है। मैकेनिकल से बी-टैक करने के बाद उन्होंने टीसीएस कंपनी में चेन्नई में नौकरी की। पिछले साल ही उन्होंने सेना के लिए आवेदन किया। इंटरव्यू के पांच राउंड क्लीयर करने के बाद उनका लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन हो गया। रोहित का नेवी में पायलेट के लिए भी चयन हो गया है, लेकिन वे थल सेना से जुड़ना चाहते हैं। रोहित ने बताया कि सेना में अधिकारी बनाने का सपना बाबा ठाकुर टीकम ¨सह ने देखा था। रोहित के ताऊजी जनपद न्यायाधीश पद से सेवानिवृत्त हैं, वे एटा में तैनात रह चुके हैं। उनके चाचा केपी ¨सह मध्यप्रदेश में जिला जज पद पर तैनात हैं। रोहित ने सफलता का श्रेय अपने पिता व मां प्रभा ¨सह को दिया है।

chat bot
आपका साथी