यातायात अभियान में ताबड़तोड़ चालान

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में ट्रैफिक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान के तहत गुरुवार की सुबह

By Edited By: Publish:Fri, 06 May 2016 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 May 2016 01:00 AM (IST)
यातायात अभियान में  ताबड़तोड़ चालान

संवाद सहयोगी, हाथरस : जिले में ट्रैफिक अभियान की शुरुआत हो चुकी है। अभियान के तहत गुरुवार की सुबह चार घंटे के अभियान से दुपहिया वाहन चालकों में खलबली मची रही। ट्रैफिक नियमों को लेकर पुलिस सोशल साइट्स के जरिए भी लोगों को जागरूक कर रही है।

ट्रैफिक को लेकर पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल के निर्देशन में पंद्रह दिन के अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान के तहत सुबह-शाम वाहन चे¨कग के साथ लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक थाना क्षेत्रों में विभिन्न प्वाइंट्स पर वाहन चे¨कग हुई। कोतवाली सदर में आगरा रोड चौकी व चामड़ गेट पर वाहन चे¨कग हुई। हाथरस गेट क्षेत्र में अलीगढ़ रोड इंडस्ट्रियल एरिया चौकी पर चे¨कग हुई। जगह-जगह चे¨कग से दुपहिया वाहन चालकों में खलबली मच गई। दोनों थानों पर दो दर्जन चालान हुए। पूरे जिले में वाहन चे¨कग चली। यह अभियान जारी रहेगा। इधर पुलिस फेसबुक के जरिए भी लोगों से ट्रैफिक नियमों के पालन का आह्वान कर रही है, जिससे उन्हें चे¨कग के दौरान परेशान न होना पड़े। अभियान शुरू होने से पहले ही एसपी ने दुपहिया वाहन चालकों से कागज साथ लेकर चलने का आह्वान किया था। दोपहरी में वाहन चै¨कग से पुलिस भी पस्त नजर आई।

एसपी डा. अजयपाल ने बताया कि अभी अभियान की शुरूआत है। अगले हफ्ते वाहन चे¨कग में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में अधिकतर बाइक सवारों की ही मौत होती है। इनमें भी नवयुवकों की संख्या अधिक होती है। एसपी ने बताया कि स्कूल व कॉलेजों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी