वसंत पंचमी आज, मां सरस्वती का पूजन होगा

जागरण संवाददाता, हाथरस : ऋतुराज वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहा पर

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST)
वसंत पंचमी आज, मां 
सरस्वती का पूजन होगा

जागरण संवाददाता, हाथरस : ऋतुराज वसंत पंचमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख चौराहा पर होली के डाढ़ा पूजन की परंपरा का निर्वाहन किया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में सजावट का दौर शुरू हो गया है। वसंत पंचमी से ही होली का आगाज होता है। इसके बाद से सवा महीने का शेष रह जाता है।

शुक्रवार को वसंत पंचमी है। इसे ऋतुराज कहा जाता है। इसी से मौसम में भी परिवर्तन होता है। खेतों में लहराती सरसों की फसल सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी से ही पतझड़ शुरू हो जाता है। प्रकृति सौंदर्य सभी को अपनी ओर आकर्षित करता है। इसी दिन ज्ञान की देवी मां शारदे का प्राकट्योत्सव मनाया जाता है और सरस्वती की शोभायात्रा भी निकाली जाती है। देवालयों में भी प्रतिमाओं को पीत वस्त्र पहनाएं जाते हैं। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां का दौर चल रहा है। साथ ही गायन वादन का दौर चलता है। वसंत पंचमी पर शहर के विभिन्न चौराहा पर होली का डाढा पूजन की परंपरा का निर्वाहन किया जाता है। ऐसे में शहर के विद्वानों द्वारा चौक पूरन के साथ ही वेदमंत्रों के साथ इस कार्यक्रम को कराया जाता है। इसी जगह पर ही होलिका का दहन किया जाता है। इसे लेकर भी तैयारियां का सिलसिला चल रहा है।

chat bot
आपका साथी