रफ्ता-रफ्ता बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

संवाद सहयोगी, हाथरस : पंचायतों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा फंड उपलब्ध कराए जाने क

By Edited By: Publish:Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2015 01:01 AM (IST)
रफ्ता-रफ्ता बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

संवाद सहयोगी, हाथरस : पंचायतों के विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा फंड उपलब्ध कराए जाने के कारण प्रधान व सदस्य का चुनाव बेहद संवेदनशील माना जाता है। इसे लेकर मतदाताओं में जबर्दस्त उत्साह सुबह से ही बूथों पर नजर आया। लोग अपने पसंद के प्रत्याशी को वोट देने के लिए सुबह सात बजे ही लाइन में लग गए थे, जिसके चलते पहले चार घंटे में ही मतदान का प्रतिशत 30 को पार कर गया था।

सादाबाद के मंस्या में सुबह साढ़े दस बजे तक बूथ 53 पर 700 में 218, बूथ 51 पर 760 में 248, बूथ 52 पर 783 में 277 वोट डाले जा चुके थे। एसबीजे इंटर कॉलेज बिसावर में सुबह सवा 11 बजे तक बूथ 199 पर 585 में 245, 200 में 872 में 340, 201 में 570 में 208, बूथ 202 पर 575 में 230 वोट डाले जा चुके थे। सहपऊ के प्राथमिक पाठशाला बुढ़ाइच पर दोपहर सवा 12 बजे तक बूथ 94 पर 675 में 300, बूथ 96 पर 834 में 400, थरौरा में 1.40 बजे बूथ 86 पर 790 में 550,

87 पर 700 में 300, 88 पर 529 में से 336 वोट डाले चा चुके थे। कुंवरजीलाल आर्य इंटर कॉलेज पीहुरा में बूथ 188 पर सवा दो बजे तक 653 में 475, 189 पर 482 में 390 वोट डाले जा चुके थे। प्राथमिक विद्यालय मौनिया में बूथ 33 पर 676 में 370 वोट डाले जा चुके थे। कजरौठी में बूथ 37 पर अपराह्न 3 बजे तक 977 में 644 व बूथ 38 पर 760 में 490 वोट डाले जा चुके थे।

मतदान प्रतिशत एक नजर

समय सादाबाद सहपऊ

सुबह 7 से 9 तक-12.75 13.34 सुबह 9 से 11 तक-28.50 32.67 दोपहर 11 से 1 तक-44.50 47.67

दोपहर एक से 3 तक-60.25 62.00

दोपहर 3 से 4.30 तक-72.18 73.82

chat bot
आपका साथी