देशव्यापी हड़ताल दोको, तैयारी पूरी

हाथरस : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन ने सरकार की जनविरोधी, मजदूर-विरोधी व कारपोरेट से

By Edited By: Publish:Tue, 01 Sep 2015 12:44 AM (IST) Updated:Tue, 01 Sep 2015 12:44 AM (IST)
देशव्यापी हड़ताल  दोको, तैयारी पूरी

हाथरस : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व स्वतंत्र फेडरेशन ने सरकार की जनविरोधी, मजदूर-विरोधी व कारपोरेट से जुड़ी नीतियों के खिलाफ दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें ट्रेड यूनियन, राज्य कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, एलआइसी बीमा कर्मचारी, बिजली कर्मचारी, शिक्षक भाग लेंगे।

हड़ताल को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के संयोजक बीएस जैन के आवास पर हुई बैठक में हड़ताल की रणनीति पर चर्चा की। बीएस जैन के नेतृत्व में सभी कर्मचारी पंजाब नेशनल बैंक पर सुबह साढ़े दस बजे जुटेंगे और जुलूस के रूप में पुरानी कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। जहां धरने की कमान माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुरेश चंद्र शर्मा व विजयपाल ¨सह मंत्री संभालेंगे। बिजली कर्मचारी अध्यक्ष आरसी उपाध्याय व जिलामंत्री राजाबाबू के नेतृत्व में मोटरसाईकिल रैली के माध्यम से धरना स्थल पर पहुंचेंगे। एलआइसी कर्मचारी अध्यक्ष राजीव वर्मा व सचिव मुकेश के नेतृत्व में जाएंगे। एलआइसी एजेंट जोनल अध्यक्ष ओमकार ¨सह वर्मा के नेतृत्व में पहुंचेंगे। महासंघ संरक्षक राम सिंह, रवेंद्र ¨सह, टीकाराम पाल, राकेश पाठक आदि विकास भवन से पहुंचेंगे। आशा बहुओं का नेतृत्व लतेश कुमार व गिरजेश कुमारी करेंगी। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष रामकुमार गोस्वामी, मंत्री विनोद कुमार ने सभी से 11 बजे तक पुरानी कलक्ट्रेट पर पहुंचने की अपील की है। पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, आशा बहू, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, होमगार्ड व पीआरडी जवान आदि का न्यूनतम वेतन 15 हजार किए जाने की मांग की जाएगी।

chat bot
आपका साथी